सैफ अली खान

अभिनेता सैफ अली खान पर जानलेवा हमले करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस ने उसे बांद्रा के हीरानंदानी से गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस उसे पूछताछ कर रही है। वहीं, मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद हमलावर से पूछताछ की और प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कई बड़ें खुलासे किए है।

पुलिस ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि, आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है और उसकी उम्र 30 साल है। आरोपी के पास भारतीय दस्तावेज नहीं और बांग्लादेशी होने का शक है। वो 5-6 महीने पहले ही मुंबई आया था और हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था। वहीं, पुलिस ने बताया कि, आरोपी चोरी करने के इरादे से ही सैफ अली खान के घर में घुसा था लेकिन उसे मालूम नहीं था कि वो अभिनेता का घर है।

बता दें कि, हमले के 72 घंटे के अंदर आरोप को गिरफ्तार किया गया। मुंबई पुलिस की 30 से ज्यादा टीमें लगातार आरोपी को पकड़ने के लिए खोजबीन कर रही थी। वहीं, अब आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस अब सैफ अली खान का भी बयान दर्ज करेगी जो इस समय अस्पताल में एडमिट है।

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है