टी20 विश्वकप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले को लेकर चर्चाओं के बाजार अभी भी गर्म है। पाकिस्तान सरकार की तरफ से विश्व कप की शुरुआत से पहले कहा गया था कि उनकी टीम टूर्नामेंट में तो खेलेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मुकाबले का बायकॉट करेगी। वहीं, इन सबके बीच बांग्लादेश की भी एंट्री हो चुकी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान और आईसीसी के बीच लगातार मीटिंग चल रही हैं। बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम के पाकिस्तान पहुंचने की खबर सामने आई है। वैसे इस मुकाबले को लेकर पाकिस्तान की नौटंकी अभी भी जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ विश्व कप में खेलने के लिए आईसीसी के सामने 3 शर्ते रखी है। जिसमें बढ़ी हुई फंडिंग, भारत के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट की बहाली और हैंडशेक प्रोटोकॉल लागू करना शामिल है।
आपको बता दें कि, बीते रविवार 8 फरवरी को आईसीसी के डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा और एसोसिएट मेंबर्स के प्रतिनिधि मुबाशिर उस्मानी पाकिस्तान पहुंचे और पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी के साथ लंबी बैठक की। इस बैठक में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ‘बुलबुल’ भी शामिल हुए। अमीनुल इस्लाम ने आईसीसी से आर्थिक मुआवजे और भविष्य के किसी आईसीसी इवेंट की मेजबानी की मांग की है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…