ईरान-इजरायल युद्ध से मिडिल ईस्ट में तनाव का माहौल बना हुआ है। मिडिल ईस्ट के शहरों पर लगातार ईरान मिसाइल अटैक कर रहा है। वहीं, दूसरी तरफ इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर कई हमले किए है। इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई है लेकिन अभी भी युद्ध शांत नहीं हुआ है।
बता दें कि, इस युद्ध के कारण सोना-चांदी के दामों में तगड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। मल्टी कमोडिटी मार्केट में 10 ग्राम सोने का भाव 4641 रुपये चढ़कर 1,66,745 रुपये पर पहुंच गया, जो 2.86 फीसदी की तेजी को दिखाता है। जबकि, चांदी की कीमतों में 2.67 फीसदी या 8000 रुपये की तेजी आई है और यह 2.91 लाख प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2 मार्च की सुबह 24 कैरेट सोने की कीमत 1,73,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। वहीं मायानगरी मुंबई में इसकी कीमत 173090 रुपये प्रति 10 ग्राम हो चुकी है। बता दें कि, सिर्फ एक हफ्ते में ही 24 कैरेट सोने की कीमत 9430 रुपये चढ़ा है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 8550 रुपये बढ़ी है।
वहीं, इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी के भाव में तगड़ा उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को शुरुआती ट्रेडिंग में सोना 2 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 5,390 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। बता दें कि, चांदी का स्पॉट प्राइस में भी 2 फीसदी से ज्यादा की उछाल आई है और यह $93.76 प्रति ट्रॉय औंस (USD) के आसपास है।
