जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय महिला टीम का धमाल, टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

नई दिल्ली
 जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरुआती दो मैच भारतीय महिला टीम ने आसानी से जीत लिए हैं। इसके साथ ही 3 टी20 मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस सीरीज में भारत की जीत पहले ही तय मानी जा रही थी। ऐसे में भारत की जीत बड़ी बात नहीं है, लेकिन जिस तरीके से भारतीय टीम ने दोनों मैच खेले हैं, उससे साफ होता है कि भारत की महिला टीम भी अब वनडे और टी20 में फियरलेस क्रिकेट खेलेगी, जिसकी शुरुआत 2022 टी20 विश्व कप के बाद रोहित शर्मा ने की थी।

2011 में विश्व चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के अलावा कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सकी। इसकी सबसे बड़ी वजह टॉप ऑर्डर पर भारत निर्भरता थी। वहीं, क्रिकेट के बदलते स्वरूप के साथ जब 2022 में इंग्लैंड ने बड़ी आसानी से भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में टारगेट चेज कर लिया तो रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी का टेंपलेट बदलने की बात कही। यहीं से भारत के ट्रॉफी जीतने का रास्त खुला।

अब खुलकर खेलती है टीम इंडिया
2023 वनडे विश्व कप में टीम इंडिया खुलकर खेली। कप्तान रोहित ने पारी की शुरुआत करते हुए हर मैच में आगे बढ़कर निडर होकर बल्लेबाजी की। टीम फाइनल तक पहुंची, लेकिन टूर्नामेंट की पहली और एकमात्र हार टीम इंडिया को फाइनल में ही मिली। अगले साल भारतीय टीम टी20 विश्व कप जीतने में सफल रही। टीम को राह दिखाकर रोहित और विराट ने संन्यास ले लिया। हालांकि, इसके बाद भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी भी अपने नाम की और 2026 में भी टी20 विश्व कप जीता। अब भारत टी20 में दुनिया की सबसे खतरनाक टीमों में शामिल है।

पुराने तरीके में क्या कमी थी?
भारत के पुराने तरीके में अधिकतर रन टॉप तीन बल्लेबाज ही बनाते थे। रोहित के साथ विराट और शिखर ने खूब रन बनाए। ऐसे में बड़े मैच में टीमें सिर्फ इन्हें आउट करते ही मैच जीत जाती थीं, क्योंकि अन्य बल्लेबाजों को पूरे टूर्नामेंट में बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिलता था। फाइनल या सेमीफाइनल में अचानक बल्लेबाजी मिलने पर वह दबाव में आ जाते थे और विकेट फेंककर निकल जाते थे। अब ऐसा नहीं होता है। हर मैच में भारत के विकेट गिरते हैं। मध्यक्रम को लगातार बल्लेबाजी मिलती है। कई बार दबाव में भी बल्लेबाजी आती है और लीग मैच में भारत को हार का सामना भी करना पड़ सकता है, लेकिन अब अगर टीम इंडिया नॉक आउट मैच तक पहुंचती है तो जीत हासिल करने की बेहतर स्थिति में होती है। वहीं, आक्रामक बल्लेबाजी से विपक्षी गेंदबाज भी अपनी लय नहीं हासिल कर पाते हैं।

महिला टीम में भी दिखा निडर अंदाज
शेफाली वर्मा ने कहा था कि स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारतीय टीम निडर होकर खेलेगी और शुरुआती दो मुकाबलों में यही दिखा है। पहले मैच में छोटे स्कोर का पीछा करते हुए भारत के विकेट एक-एक कर गिरते चले गए। 19 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद निकी प्रसाद और दीप्ती ने थोड़ी देर तक संभलकर बल्लेबाजी की और साझेदारी बनते ही तेजी से रन बनाए। वहीं, दूसरे मैच में शेफाली ने सिर्फ 25 गेंद में 55 रन जड़ दिए। कप्तान स्मृति ने 25 गेंद में नाबाद 47 रन बनाए। इससे साफ है कि भारतीय महिला टीम भी अब खुलकर खेलेगी और भारत की बेटियां का लक्ष्य टी20 विश्व कप की ट्रॉफी है।

 

News Desk

Recent Posts

फ्रांस में हिंसा के बीच मैक्रों का बड़ा फैसला, गृह मंत्री का इस्तीफा किया नामंजूर

पेरिस  फ्रांस में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा, आगजनी और लूटपाट ने सरकार की मुश्किलें…

2 hours ago

राज्यपाल रमेन डेका ने दी विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं….

रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक…

2 hours ago

सनी देओल की नई फिल्म ‘सूर्या’ का टीजर रिलीज, मेडिकल सिस्टम के खिलाफ गरजते दिखे एक्टर

गदर 2 के बाद सनी देओल ने तगड़ा कमबैक किया. फिल्म सुपर डुपर हिट हुई.…

2 hours ago

स्वामित्व योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में धमतरी जिला प्रदेश में अव्वल: मंत्री टंकराम वर्मा….

रायपुर: ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध…

2 hours ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधायक रायमुनी भगत का जाना कुशलक्षेम : शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की…..

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ…

2 hours ago

रेल नेटवर्क के विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी, औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति….

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आधारभूत रेल अधोसंरचना का तेजी से विकास हो रहा है, जिसका लाभ…

2 hours ago