‘गन्ना के समर्थन मूल्य में वृद्धि से मनोहर लाल सिन्हा के जीवन में आई मिठास, धान की तुलना में कम जोखिम, कारखाने तक सीधी पहुंच से सुरक्षित हुआ मुनाफा…..

रायपुर: शासन द्वारा कृषि और कृषकों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे ऐतिहासिक निर्णयों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। गन्ने के समर्थन मूल्य में की गई वृद्धि ने जिले के गन्ना उत्पादक किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर उनके चेहरों पर विश्वास की चमक ला दी है। जिले के ग्राम सोहतरा के कृषक श्री मनोहर लाल सिन्हा की सफलता की दास्तान बताती है कि शासन की संवेदनशील नीतियों ने किस प्रकार अन्नदाताओं की मेहनत का वाजिब सम्मान लौटाया है।

शक्कर कारखाने की स्थापना से ही लगातार कर रहे हैं गन्ने की खेती, दूसरे किसानों को कर रहे प्रेरित

ग्राम सोहतरा के श्री मनोहर लाल सिन्हा ने बताया कि जब से क्षेत्र में शक्कर कारखाना स्थापित हुआ है, तब से वे लगातार गन्ने की खेती करते आ रहे हैं। उन्होंने कभी गन्ने की खेती से नाता नहीं तोड़ा और उनका हमेशा से यह दृढ़ संकल्प रहा है कि वे गन्ने की फसल ही लेंगे। वे अपने साथी कृषकों को भी सदैव प्रेरित करते हैं कि ’गन्ना खेती में सचमुच दम है’।

धान की तुलना में कम मेहनत और सुरक्षित फसल

गन्ने की खेती के फायदे गिनाते हुए श्री सिन्हा ने बताया कि एक बार बुआई करने के बाद इसमें 03 से 04 महीने ही मुख्य रूप से मेहनत करनी पड़ती है, इसके बाद अगले 06 महीने तक फसल को बहुत अधिक देखरेख की आवश्यकता नहीं होती। कटाई के समय सीधे खेत से गन्ना कारखाने पहुंच जाता है और किसानों के खाते में समय पर भुगतान आ जाता है। उन्होंने धान की खेती से तुलना करते हुए बताया कि धान में माहू, कटवा, उकसा जैसी तमाम बीमारियों और कीटों का लगातार खतरा बना रहता है, जहां एक चूक से पूरी फसल बर्बाद हो सकती है। वहीं दूसरी ओर गन्ने की फसल प्राकृतिक रूप से अधिक मजबूत होती है और विपरीत परिस्थितियों को भी आसानी से सहन कर लेती है, जिससे नुकसान का जोखिम न के बराबर रहता है।

बढ़े हुए मूल्य से घाटे की आशंका खत्म

श्री मनोहर लाल सिन्हा ने बताया कि संवेदनशील राज्य सरकार द्वारा गन्ने के मूल्य में की गई संतोषजनक वृद्धि से किसानों को बहुत बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि जो खेती पहले घाटे की ओर जाती दिख रही थी, अब दर बढ़ने से किसानों की जेब में सीधा मुनाफा आ रहा है। आने वाले दीपावली त्यौहार को वे अपने परिवार और बच्चों के साथ बेहद उल्लास और प्रसन्नतापूर्वक मनाएंगे।

कृषक श्री मनोहर लाल सिन्हा ने किसानों की पीड़ा और कठिन समय को समझते हुए गन्ना मूल्य वृद्धि का त्वरित निर्णय लेने पर प्रदेश सरकार का स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए हार्दिक आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किसानों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी कर अन्नदाताओं का भरोसा और आत्मसम्मान बढ़ाया है।

News Desk

Recent Posts

सेलाकुई मेडिकल यूनिवर्सिटी में 20.55 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सेलाकुई स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा…

3 hours ago

मां दुर्गा के दरबार में भावुक हुए TMC सांसद कल्याण बनर्जी

मां दुर्गा की शरण में फूट-फूटकर रोए कल्याण बनर्जी दुर्गा पूजा में भावुक हुए TMC…

3 hours ago

उत्तराखंड में 24 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने की तैयारी

उत्तराखंड में निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने की दिशा में सरकार ने प्रयास तेज…

3 hours ago

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली राज्यपाल पद की शपथ, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा प्राथमिकता।

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने सोमवार को उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में पद…

3 hours ago

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, सात की मौत; धमाके में 3 CRPF जवान घायल

इंफाल   मणिपुर में अलग-अलग घटनाओं में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि सीआरपीएफ…

4 hours ago

दिल्ली: सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी

नई दिल्ली सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर आज कोर्ट में…

4 hours ago