भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है। वहीं, अब सरकार ने इस कार्रवाई के बाद सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में सभी दलों को सरकार इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देगी और आगे की रणनीति पर भी चर्चा होगी।
बता दें कि, ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के साथ पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। वहीं, आज होने वाली सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। जानकारी के मुताबिक सर्वदलीय बैठक में सरकार की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू शामिल होंगे।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सर्वदलीय बैठक बुलाए जाने की जानकारी दी है। किरेन रिजिजू ने अपनी एक्स पोस्ट में संसद पुस्तकालय भवन, संसद परिसर के समिति कक्ष जी-074 में 11 बजे से सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। वहीं, इस दौरान सभी दलों को ऑपरेशन सिंदूर के साथ ही भविष्य की तैयारियों के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी।
उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…
उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…
प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…
देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…