भारतीय क्रिकेट की बेटियों ने बचाई इज्जत, लॉर्ड्स टेस्ट में अंग्रेजों को रौंदकर रचा इतिहास

जहां एक तरफ भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर लगातार हार की वजह से सवालों के घेरे में है, वहीं दूसरी ओर हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित मैदान लॉर्ड्स में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 270 रनों के विशाल अंतर से हराकर ऐतिहासिक टेस्ट जीत दर्ज की।

भारत ने दूसरी पारी में 7 विकेट पर 341 रन बनाकर पारी घोषित की और इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रनों का मुश्किल लक्ष्य दिया। जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम सिर्फ 186 रन पर सिमट गई। भारतीय गेंदबाजों ने मेजबान टीम को संभलने का कोई मौका नहीं दिया।

यास्तिका भाटिया ने खेली यादगार पारी

इस जीत की सबसे बड़ी स्टार यास्तिका भाटिया रहीं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाते हुए 113 रन बनाए। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत भारत मजबूत स्थिति में पहुंचा। खास बात यह रही कि यास्तिका का नाम अब लॉर्ड्स के मशहूर ऑनर बोर्ड पर भी दर्ज हो गया है, जो हर खिलाड़ी का सपना होता है। यास्तिका के अलावा स्मृति मंधाना ने 70 रन और ऋचा घोष ने नाबाद अर्धशतक लगाकर भारत की बढ़त को 450 रन के पार पहुंचा दिया।

गेंदबाजों ने खत्म कर दी इंग्लैंड की उम्मीद

इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने पहले ही ओवर में टैमी ब्यूमोंट को आउट कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद उन्होंने हीदर नाइट का विकेट भी लिया, जो अपने करियर का आखिरी टेस्ट खेल रही थीं। स्पिनर स्नेह राणा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। वहीं क्रांति गौड़, दीप्ति शर्मा और सयाली सतघरे ने दो-दो विकेट लेकर इंग्लैंड की बल्लेबाजी को पूरी तरह बिखेर दिया। इंग्लैंड की ओर से एमी जोन्स ने 54 और सोफी एक्लेस्टोन ने 50 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके।

इंग्लैंड की गेंदबाज का दमदार प्रदर्शन भी नहीं आया काम

हालांकि इंग्लैंड की स्टार स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ने भारत की दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। पूरे मैच में उन्होंने कुल 8 विकेट हासिल किए, लेकिन उनकी मेहनत टीम को हार से नहीं बचा सकी।

लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर भारत का दबदबा

इस मुकाबले में भारत के दो खिलाड़ियों ने लॉर्ड्स के प्रतिष्ठित ऑनर बोर्ड पर अपना नाम दर्ज कराया। पहली पारी में क्रांति गौड़ ने 5 विकेट लेकर यह सम्मान हासिल किया, जबकि दूसरी पारी में यास्तिका भाटिया ने शानदार शतक लगाकर इस सूची में अपना नाम जोड़ लिया।

महिला टीम ने दिया बड़ा संदेश

एक तरफ जहां भारतीय पुरुष टीम इंग्लैंड में लगातार संघर्ष करती नजर आई, वहीं महिला टीम ने उसी देश में शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया। इस जीत ने साफ कर दिया कि भारतीय महिला क्रिकेट अब दुनिया की किसी भी मजबूत टीम को उसके घर में हराने का दम रखता है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

2 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

3 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

3 hours ago