बच्चे ने रोज एक प्लेट के लिए ठेले वाले को दे डाली 85 लाख की ज्वैलरी!

यूपी के देवरिया जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बच्चे को रोजाना मोमोज खाने की आदत ने घर से धीरे-धीरे लाखों की रुपये के गहने चुराने लगा। नाबालिग बच्चे ने मोमोज बेकने वाले के बहकाव में आकर चुपचाप गहने चुराकर उसको दे देता था और मोमोज खा लेता था।

मिली जानकारी के अनुसार मामला थाना रामपुर कारखाना इलाके के एक गांव का है। जहां 14 साल का बच्चा मोमोज खाने का इतना आदी हो गया था। वह अक्सर घर से चुपचाप एक गहना निकालकर रामपुर कस्बे में ठेला लगाकर मोमोज बेचने वाले व्यक्ति को दे देता था और बदले में उससे मोमोज लेकर खाता था।

बता दें कि, यह मामला तब सामने आया जब बच्चे की बुआ अपने गहने लेने मायके पहुंची अलमारी खोली गई तो गहने गायब मिले। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने फोन पर बताया कि प्रकरण संज्ञान में है और इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि जांच के आधार पर जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

By admin