Categories: देश

निकोटीन पाउच पर केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को बिक्री रोकने और जब्ती के निर्देश

नई दिल्ली
देशभर में खुलेआम बिक रहे 'निकोटीन पाउच' को लेकर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। बिना मंजूरी के ऑनलाइन और दुकानों पर निकोटीन पाउच बेचने के मामलों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र ने सभी राज्यों को आधिकारिक पत्र भेजा है।

सरकार ने इन अवैध उत्पादों की बिक्री तुरंत रोकने, इन्हें जब्त करने और बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ड्रग्स कंसल्टेटिव कमेटी के अनुसार, ये निकोटीन पाउच सेहत के लिए बेहद नुकसानदेह हैं। इन पैकेटों में अत्यधिक मात्रा में लत लगाने वाला निकोटीन होता है।

बच्चों को जल्दी लग जाती है लत
बता दें कि सबसे बड़ी चिंता यह है कि ये बच्चों तक आसानी से पहुंच रहे हैं, जिससे कम उम्र में ही युवाओं को इसकी खतरनाक लत लगने का बड़ा खतरा पैदा हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए सलाहकार बोर्ड ने साफ सिफारिश की है कि निकोटीन के ऐसे किसी भी नए उत्पाद को बाजार में बेचने की अनुमति न दी जाए।

गौर करने वाली बात यह है कि लोगों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि अगर सिगरेट छोड़ने के लिए 'निकोटीन गम' का इस्तेमाल किया जा सकता है, तो 'निकोटीन पाउच' पर पाबंदी क्यों है? आइए हम आपको बताते हैं।

क्या है निकोटीन गम और निकोटीन पाउच में फर्क?
इस बात को ऐसे समझिए मंजूरी प्राप्त निकोटीन गम शरीर को निकोटीन की एक नियंत्रित और सुरक्षित खुराक देते हैं, जिससे धीरे-धीरे सिगरेट या तंबाकू की लत छूटने में मदद मिलती है।

अमेरिकी दवा नियामक संस्था (FDA) ने इनकी सुरक्षा और असरशीलता की पूरी जांच करने के बाद इन्हें सिगरेट छुड़ाने के एक वैध इलाज के तौर पर मंजूरी दी है। इसके साथ यदि डॉक्टर या काउंसलर की सलाह ली जाए, तो सिगरेट छोड़ने की सफलता दर दोगुनी से भी ज्यादा हो जाती है।

निकोटीन पाउच असुरक्षित और गैर-कानूनी क्यों?
इसके ठीक उलट, निकोटीन पाउच में  के इन पाउच में भी निकोटीन होता है, लेकिन इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि ये सिगरेट छुड़ाने में असरदार हैं। यही वजह है कि अमेरिकी एफडीए या अन्य प्रमुख स्वास्थ्य नियामकों ने इन्हें इलाज के रूप में कोई मंजूरी नहीं दी है।

 

News Desk

Recent Posts

SIR और चुनाव आयोग पर बैठक से पहले अखिलेश का बड़ा बयान, 30 सितंबर को नहीं पहुंचेंगे दिल्ली

 नई दिल्ली 30 सितंबर को नई दिल्ली में इंडिया-गठबंधन की बैठक होने वाली है। इस…

44 minutes ago

अमेरिका जाने वालों के लिए बढ़ी मुश्किल, US विजिटर वीजा इंटरव्यू के लिए 12 महीने तक इंतजार

नई दिल्ली अमेरिका घूमने, कारोबार या रिश्तेदारों से मिलने की योजना बना रहे भारतीय यात्रियों…

54 minutes ago

होर्मुज में ईरान ने पकड़ा अमेरिकी अंडरवॉटर ड्रोन, REMUS 600 को बनाया कब्जे में

तेहरान ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नौसेना के एक ऑटोनॉमस अंडरवाटर व्हीकल (ड्रोन पनडुब्बी)…

1 hour ago

गिल-कोहली के शतक से वेस्टइंडीज पर भारत की 8 विकेट से बड़ी जीत

 तिरुवनतंपुरम भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ विकेट…

1 hour ago

China+1 से भारत के लिए बड़ा मौका, ग्लोबल अपैरल एक्सपोर्ट में हिस्सेदारी बढ़ाने की चुनौती

नई दिल्ली  साल 2025 में ग्लोबल अपैरल एक्सपोर्ट में भारत की हिस्सेदारी लगभग 3 फीसदी…

1 hour ago

सेनाध्यक्ष धीरज सेठ बोले- आत्मनिर्भरता सिर्फ हथियार बनाना नहीं, लंबे युद्ध के लिए तैयार रहना जरूरी

 नई दिल्ली  रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का अर्थ केवल देश में हथियार और सैन्य उपकरण…

2 hours ago