भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां ट्विशा शर्मा डेथ केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई CBI की जांच के बाद की गई है। जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने हाल ही में गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत को रद्द कर दिया था। इसके बाद CBI ने उनसे पूछताछ शुरू की और जांच के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि CBI की टीम सुबह अचानक उनके घर पहुंची थी और वहीं से पूरे मामले की कार्रवाई आगे बढ़ी।
CBI के तीन अधिकारी करीब 10:30 बजे गिरिबाला सिंह के आवास पर पहुंचे थे। उस समय घर की जांच के दौरान डिजिटल डेटा और अन्य जरूरी रिकॉर्ड खंगाले गए। बाद में उनके वकील भी मौके पर पहुंचे।
इस केस की जांच के लिए CBI भोपाल में एक कैंप ऑफिस भी बनाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए भोपाल पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर स्थान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है, ताकि केस से जुड़े दस्तावेज और सबूत सुरक्षित रखे जा सकें।
हाईकोर्ट ने अपने आदेश में साफ कहा था कि वॉट्सऐप चैट्स, गवाहों के बयान और जांच में मिले सबूतों के आधार पर गिरिबाला सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप सामने आते हैं। कोर्ट ने यह भी माना कि जमानत मिलने के बाद भी वे जांच में सहयोग नहीं कर रही थीं, इसलिए राहत देना उचित नहीं था।
CBI ने कोर्ट में यह भी दावा किया था कि ट्विशा शर्मा के शरीर पर चोट के निशान पाए गए थे, लेकिन ससुराल पक्ष की तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। मेडिकल रिपोर्ट में यह भी संकेत मिले कि ये चोटें सामान्य परिस्थितियों में नहीं आईं। एजेंसी ने यह आरोप भी लगाया कि सबूतों से छेड़छाड़ की कोशिश की गई और सोशल मीडिया पर वीडियो के कुछ हिस्सों को चुनिंदा तरीके से वायरल किया गया।
इसके अलावा जांच में सामने आया कि व्हाट्सऐप चैट्स के जरिए ट्विशा के निजी जीवन पर सवाल उठाए गए थे और उस पर दबाव बनाने की कोशिश की गई थी। CBI का कहना है कि इन सभी पहलुओं को देखते हुए हिरासत में पूछताछ जरूरी थी।
इस पूरे मामले की पृष्ठभूमि में ट्विशा शर्मा, जो नोएडा की रहने वाली थीं, एक पढ़ी-लिखी और प्रोफेशनल पर्सन थीं। उन्होंने MBA किया था और मार्केटिंग के क्षेत्र में काम कर चुकी थीं। वह मॉडलिंग और फिल्म इंडस्ट्री से भी जुड़ी रही थीं।
उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा…
उत्तराखंड के हरिद्वार से शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां यूपी से आए चार युवकों…
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 4 राज्यों में अपने नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की…
देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से नौतपा और भीषण गर्मी ने लोगों…
सोना और चांदी की कीमतों (Gold-Silver Price Fall) में लगातार तीसरे कारोबारी दिन तेज गिरावट…
पाकिस्तान की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई जब देश के रक्षा मंत्री…