देश

ठंड की ठिठुरन से कांपी राजधानी दिल्ली, टूटा 3 साल का रिकॉर्ड

दिल्लीवासियों को जहां एक तरफ प्रदूषण की मार झेलनी पड़ रही तो वहीं दूसरी तरफ ठंड का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। राजधानी में नवंबर की ठंड ने इस बार तीन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग की माने तो रविवार के दिन दिल्ली का पारा नौ डिग्री सेल्सियस तक गिर गया जो कि सामान्य से 4.5 डिग्री कम है।

बता दें कि, नवंबर 2022 में पारा 7.3 डिग्री सेल्सियस तक गिरा था। मौसम विभाग ने बताया कि, नवंबर 2023 महीने में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री और साल 2024 में 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था लेकिन इस साल तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। तापमान के नीचे जाने से राजधानी दिल्ली में ठंड का असर साफ देखने को मिल रहा है।

वहीं, मौसम विभाग ने सोमवार को सुबह हल्की धुंध होने की संभावना जताई थी और ऐसा ही हुआ। दिल्ली में सोमवार सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। इस दौरान 17 नवंबर को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

प्रदूषण घोट रहा दिल्ली का दम

दिल्ली में एक्यूआई 377 रिकॉर्ड किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड के ऐप समीर के मुताबिक दिल्ली के 39 मॉनिटरिंग स्टेशन में से 11 जगह एक्यूआई का स्तर 400 से ऊपर रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक हवा की रफ्तार कम होने का सीधा असर वायु गुणवत्ता पर पड़ता है और हवा की गुणवत्ता अधिक खराब होती जाती है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ी ठंड के बीच दक्षिण भारत में भारी बारिश हो रही है। तमिलनाडु के नागपट्टिनम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के कराईकल जिले में भारी बारिश के कारण स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

6 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

6 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

6 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

9 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

10 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

10 hours ago