वैभव सूर्यवंशी

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए अंडर-19 विश्व कप 2026 के खिताब को भारतीय टीम ने जीत लिया। वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी की गूंज अब पूरे विश्व में सुनाई दे रही है। वैभव की ये पारी सिर्फ एक पारी नहीं बल्कि एक नया इतिहास था। इस पारी ने विश्व कप फाइनल जैसे बड़े मुकाबले को सीधा एकतरफा बना दिया।

वैभव सूर्यवंशी ने 5 छक्के, जबरदस्त स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 80 गेंदों पर 175 रन बनाए। महज 14 साल के वैभव ने इंग्लिश गेंदबाजों को आड़े हाथ लिया। वहीं, अब हर क्रिकेट फैंस के मन में एक ही सवाल है कि 14 साल की उम्र में जब ये खिलाड़ी अंडर 19 विश्व कप में इतना शानदार प्रदर्शन कर सकता है तो सीनियर भारतीय टीम में क्यों नहीं।

इसका जवाब ICC का नियम है। सीनियर टीम में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री का सबसे बड़ा रोड़ा ICC का न्यूनतम उम्र नियम है। साल 2020 में लागू किए गए इस नियम के तहत किसी भी खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए कम से कम 15 साल का होना जरूरी है। वहीं, यह नियम खिलाड़ियों की शारीरिक और मानसिक सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

By admin