WhatsApp Image 2024 04 07 at 8.53.17 PM

टेस्ला इंक. इस साल 8 अगस्त को अपनी रोबोटैक्सी का अनावरण करने की योजना बना रही है। यह घोषणा कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए की।

रोबोटैक्सी एक पूरी तरह से स्वायत्त कार होगी, जिसमें इंसानी नियंत्रण की आवश्यकता नहीं होगी। यह कार 11 साल तक चलेगी और 1 मिलियन मील तक की दूरी तय करेगी। इससे कंपनी और कार ऑपरेटर हर साल 30,000 अमेरिकी डॉलर का लाभ कमा सकेंगे।

टेस्ला ने पहले 2020 तक रोबोटैक्सिस के संचालन का संकेत दिया था, लेकिन यह योजना सफल नहीं हो पाई। यह लेटेस्ट घोषणा तब आई है जब रिपोर्टों में दावा किया गया है कि टेस्ला ने लगभग 25,000 डॉलर में अधिक किफायती ईवी विकसित करने की अपनी योजना रद्द कर दी है।

एलन मस्क का कहना है कि आने वाले समय में टेस्ला का फ्लीट काफी बड़ा हो जाएगा और 10 मिलियन (1 करोड़ यूनिट्स) तक पहुंच जाएगा। उन्होंने हाल ही में फुल सेल्फ-ड्राइविंग सॉफ्टवेयर (एफएसडी) बीटा वी12 वर्जन के साथ मॉडल 3 व्हीकल का टेस्ट ड्राइव किया, जिसे एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लाइव-स्ट्रीम किया गया और लाखों बार देखा गया।

By admin