चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है। चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर ने भारतीय टीम की घोषणा की। वहीं, भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे। चैम्पियंस ट्रॉफी इस बार हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान और दुबई में खेला जाएगा। भारतीय टीम का पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को खेला जाएगा। जबकि, टुर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 19 फरवरी को होगा।
बता दें कि 8 टीमों के बीच 15 मुकाबले खेले जाएंगे और टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप में पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश है जबकि, ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान और इंग्लैंड है। सभी टीमें अपने ग्रुप में 3-3 मैच खेलेगी। हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। पहला सेमीफाइनल दुबई में होगा जबकि दूसरा लाहौर में खेला जाएगा। इसके बाद फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। वहीं, ऐसे में यदि कोई टीम फाइनल तक पहुंचती है, तो वो टूर्नामेंट में कुल 5 मैच खेलेगी।
चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुनदार, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा.
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर खड़े परिवारों के जीवन में…
रायपुर: अपना घर हर परिवार के लिए केवल चार दीवारों का नाम नहीं, बल्कि सुरक्षा,…
रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…
रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए बड़े नीतिगत सुधारों और जनकल्याणकारी फैसलों ने राज्य के…