सिडनी आतंकी हमला

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में रविवार शाम को एक बड़ी और बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है। शहर में हनुक्का समारोह का आयोजन हो रहा था। प्रसिद्ध बॉन्डी बीच इलाके में हुए आतंकी हमले में अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक हमला तकरीबन शाम करीब 6:40 बजे हुआ। चश्मदीदों के मुताबिक, दो हमलावर एक वाहन से उतरे और बोंडी पवेलियन के पास फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और समुद्र तट पर चीख-पुकार का माहौल बन गया। सिडनी के बोंडी बीच पर गोलीबारी की घटना के बाद भारी पुलिस बल की तैनाती की गई

वहीं, न्यू साउथ वेल्स पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान एक हमलावर को ढेर कर दिया गया, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ब्रिटेन पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने जताया दुख

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच में हुए आतंकी हमले को लेकर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि बॉन्डी में जो दृश्य सामने आए हैं, वे बेहद भयानक और परेशान करने वाले हैं।

PM मोदी ने हमले की निंदा की

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हमले पर गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की जनता की ओर से वे उन सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं, जिन्होंने इस हमले में अपने प्रियजनों को खोया है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में भारत ऑस्ट्रेलिया की जनता के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने कहा

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि बॉन्डी में जो दृश्य सामने आए, वे “बेहद चौंकाने वाले और पीड़ादायक” हैं। उन्होंने बोंडी बीच में हुए हमले को “विनाशकारी आतंकी घटना” बताया है। उन्होंने आगे कहा कि यह हमला यहूदी ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को निशाना बनाकर किया गया और यह खुला हुआ यहूदी-विरोधी (एंटी-सेमिटिक) कृत्य है

 

सिडनी आतंकी हमला

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *