IND VS ENG T20 Series: राजकोट में सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी ‘सूर्या बिग्रेड’

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। भारतीय टीम इस सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। वहीं, सीरीज का तीसरा मैच 28 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। राजकोट में भारत का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। बता दें कि, भारत अगर राजकोट मुकाबला जीत लेता है तो वो इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक लगातार 5वीं सीरीज जीत लेगा।

आपको बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच 8 द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली गई जिसमे से शुरूआती 4 सीरीज में से 3 इंग्लैंड जीता है जो कि 1 ही मैच की सीरीज रही थी। लेकिन इसके बाद भारत और इंग्लैंड के बीच सभी सीरीज 3 या उससे ज्यादा मैचों की खेली गई जो सभी सीरीज भारत ने जीती है। भारतीय टीम ने लगातार 4 टी20 सीरीज में इंग्लैंड को हराया। अब दोनों ही टीमों के बीच 9वीं सीरीज खेली जा रही है।

राजकोट में शानदार है भारतीय टीम का रिकॉर्ड

इंग्लैंड टीम राजकोट में अपना पहला टी20 मुकाबला खेलने उतरेगी जबकि, भारतीय टीम यहां 5 टी20 मैच पहले से ही खेल चुकी है जिसमें से भारत को 4 मुकाबलों में जीत मिली और 1 में हार। 2017 के बाद भारतीय टीम यहां एक भी मुकाबला नहीं हारी ऐसे में टीम इंडिया का इस मैदान में रिकॉर्ड शानदार है।

बता दें कि, अगर भारतीय टीम यहां तीसरा टी20 मुकाबला जीत लेती है तो वो सीरीज में कब्जा कर लेगी और इंग्लैंड के खिलाफ 5वीं बार टी20 सीरीज जीत लेगी। वहीं, यह इंग्लिश टीम के खिलाफ एक सीरीज जीत का एक ऐतिहासिक पंजा होगा।

भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर और ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर).

इंग्लैंड की टीम: जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवर्टन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, साकिब महमूद, फिल साल्ट और मार्क वुड

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

7 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

7 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

7 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

7 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

7 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

7 hours ago