आयरलैंड से क्लीन स्वीप पर टीम इंडिया पर भड़के सुनील गवास्कर, ‘वैभव सूर्यवंशी को खिलाओ और….’

भारतीय क्रिकेट टीम हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेली, जिसमें टीम इंडिया ने क्लीन स्वीप तो कर लिया, लेकिन प्लेइंग इलेवन को लेकर काफी चर्चा और आलोचना भी देखने को मिली। खासकर 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को दोनों मैचों में मौका न दिए जाने पर कई दिग्गज सवाल उठा रहे हैं।

इस मुद्दे पर अब पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने साफ कहा है कि वैभव को इस सीरीज में मौका मिलना चाहिए था और अब बिना देर किए उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के पहले मैच में जरूर खिलाया जाना चाहिए।

गावस्कर ने क्या कहा?

एक मीडिया इंटरव्यू में सुनील गावस्कर ने कहा कि आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में टीम ने कुछ नए खिलाड़ियों को आजमाया था। उस मैच में प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका मिला। गावस्कर ने प्रिंस यादव की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया और 3 विकेट लिए। साथ ही यह भी बताया कि बल्लेबाजी में उन्हें सिर्फ एक गेंद खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने छक्का जड़ा। गावस्कर ने याद दिलाया कि उन्होंने करीब एक महीने पहले ही सुझाव दिया था कि आयरलैंड दौरे के दोनों मैचों में वैभव सूर्यवंशी को जरूर मौका मिलना चाहिए, क्योंकि वह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।

टीम चयन पर सवाल

गावस्कर का मानना है कि टीम मैनेजमेंट चाहती तो कुछ बदलाव करके वैभव को आसानी से प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती थी। उन्होंने कहा कि एक मैच में अभिषेक शर्मा और दूसरे मैच में संजू सैमसन को आराम देकर वैभव को खिलाया जा सकता था। इससे युवा खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय अनुभव भी मिल जाता और टीम की बैटिंग लाइनअप में नया विकल्प भी तैयार हो जाता। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इसका मतलब यह नहीं है कि वैभव के खेलने से टीम की जीत पक्की हो जाती। वह फेल भी हो सकते थे या कम रन भी बना सकते थे, लेकिन मौका देना जरूरी था।

ओपनिंग जोड़ी का समर्थन

गावस्कर ने यह भी कहा कि टीम की मौजूदा ओपनिंग जोड़ी को पूरी तरह से बाहर करना सही नहीं होता। उनके अनुसार, पिछले एक से डेढ़ साल में ओपनर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए सिर्फ दो मैचों के आधार पर उन्हें हटाना ठीक फैसला नहीं होगा। इस वजह से उन्होंने सुझाव दिया कि वैभव को ओपनिंग की बजाय मिडिल ऑर्डर में मौका दिया जा सकता था।

इंग्लैंड सीरीज के लिए बड़ी सलाह

सुनील गावस्कर ने सबसे अहम बात इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज को लेकर कही। उनका कहना है कि 1 जुलाई को होने वाले पहले टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को जरूर शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी अभी फॉर्म में नहीं हैं, उन्हें बाहर बैठाया जा सकता है और वैभव जैसे युवा खिलाड़ी को मौका दिया जाना चाहिए। गावस्कर ने यह भी सुझाव दिया कि टीम चाहे तो उन्हें नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए भेज सकती है, ताकि उन्हें जिम्मेदारी के साथ खेलने का मौका मिले।

इंग्लैंड पर दबाव बनाने की रणनीति

गावस्कर के मुताबिक, अगर वैभव सूर्यवंशी को पहले ही मैच में मौका दिया जाता है और वह अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो इससे इंग्लैंड टीम पर मनोवैज्ञानिक दबाव बन सकता है। उन्होंने कहा कि आयरलैंड ने जिस तरह भारतीय टीम की गलतियों का फायदा उठाया, उसी तरह भारत भी इंग्लैंड की कमजोरियों का फायदा उठा सकता है। उनका मानना है कि शुरुआती मैच में सही रणनीति अपनाकर विरोधी टीम को चौंकाया जा सकता है और सीरीज में बढ़त बनाई जा सकती है।

ये भी पढे़ं:

admin

Recent Posts

T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर की लंबी छलांग, 18 पायदान चढ़े; कोहली को हुआ नुकसान

नई दिल्ली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष खिलाड़ियों की ताजा टी20 और…

4 hours ago

पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम? BJP अध्यक्ष ने बताया नया नाम, विधानसभा में जल्द आएगा बिल

कलकत्ता पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने स्पष्ट किया कि 'बांग्ला', 'वेस्ट बंगाल'…

5 hours ago

श्रीलंका की पूर्व प्रथम महिला शिरंथी राजपक्षे गिरफ्तार, 10 मिलियन रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

कोलंबो  श्रीलंका की पूर्व प्रथम महिला शिरंथी राजपक्षे को बुधवार को उनके एनजीओ ओसिरलिया सवियाओ…

5 hours ago

महतारी वंदन योजना की 32 वीं किस्त का भुगतान 08 अक्टूबर 2026 को..

रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ प्रदेश में महतारी वंदन योजना 01 मार्च 2024 से लागू की…

5 hours ago

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट…

रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे के निराकरण में…

6 hours ago