ट्रैवल

SUMMER PLACES: गर्मियों में इन जगहों पर जानें का करें प्लान, ठंडक के साथ-साथ मिलेंगे सुकून के पल, भीड़भाड़ से बचने के लिए परफेक्ट जगह।

SUMMER PLACES: गर्मियों में इन जगहों पर जानें का करें प्लान

गर्मियों में घूमने के लिए कोई ऐसी जगह ढूंढ रहे हो, जहां ठंडक का एहसास हो तो बहुत बड़ी गलती कर रहे हो, क्यों गलती कर रहे हो, क्योंकि गर्मियों में किसी ठंडी जगह पर जाने का आपका प्लान आप पर ही उल्टा पड़ सकता है. और आप बहुत परेशानी वाली सिच्युएशन में पहुंच सकते हैं, क्योंकि गर्मियों में सभी ऐसी जगहों पर ही जाना पसंद करते है, जहां उन्हें ठंडक का एहसास हो।

वैसे किसी को पहाड़ों पर जाना पसंद होता है, तो किसी को बीच पर जाना पसंद होता है। हालांकि जब भीषण गर्मी होती है तो हर कोई पहाड़ों पर ही जाता है। यहां ही खूबसूरत वादियां उन्‍हें सुकून का एहसास कराती हैं। गर्मियों में पीक टाइम पर पहाड़ों पर सबसे ज्‍यादा भीड़ देखने को मिलती है।

ऐसे में आपको महंगाई से लेकर भीड़ तक का सामना करना ही पड़ेगा। इससे सुकून मिलना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में अगर आप कम भीड़भाड़ वाली जगह तलाश रहे हैं तो ये वीडियो आपके काम की हो सकती है। तो आइए कम भीड़भाड़ वाली जगहों के बारे में जानते हैं पहली जगह है

जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश का जीरो वैली दिखने में जितना सुंदर है, उससे कहीं ज्‍यादा शांत भी है। यहां की हरियाली और ठंडी-ठंडी हवाएं पूरी दुनिया में फेमस है। गर्मियों में यहां का मौसम बेहद सुहावना होता है। खास बात तो ये है कि, यहां आपको भीड़ भी काफी कम मिलेगी।

पब्बर वैली, हिमाचल प्रदेश
पब्बर वैली हिमाचल की एक छि‍पी हुई खूबसूरती है। यहां का नजारा बेहद शांत और आकर्षक होता है। पहाड़ों के बीच बहती नदी, सेब के बाग और पुराने गांव इसे और भी ज्‍यादा खूबसूरत बनाते हैं।

कौसानी, उत्तराखंड
कौसानी को भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहां से आप बर्फ से ढके हिमालय के पहाड़ों का शानदार नजारा देख सकते हैं। यहां का वातावरण बेहद शांत, ठंडा और बहुत ही मनमोहक होता है। इस जगह बिल्‍कुल भी भीड़ नहीं होती है।

शोझा, हिमाचल प्रदेश
शोझा हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा गांव है जो कुल्लू के पास है। ये जगह खास उन लोगों के लिए परफेक्‍ट है जो शांति‍ और सुकून चाहते हैं। आप यहां ट्रैकिंग और जंगल की सैर का आनंद ले सकते हैं।

मुनस्यारी, उत्तराखंड
उत्तराखंड का मुनस्यारी बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। आप यहां से पंचाचूली पर्वत की खूबसूरती को निहार सकते हैं। यहां का मौसम गर्मियों में भी ठंडा रहता है। अगर आपको ट्रैकिंग और फोटोग्राफी का शौक है तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए।

चोपता, उत्तराखंड
उत्तराखंड में बसे चोपता को मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से भी जाना जाता है। यहां के हरे-भरे घास के मैदान, देवदार के जंगल और शांत वातावरण इसे गर्मियों के लिए अनुकूल बनाते हैं।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

6 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

6 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

6 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

7 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

7 hours ago