Stree 2Box Office में स्त्री-2 का धमाल, पहले सप्ताह वैश्विक स्तर पर की 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई

अभिनेता राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म Stree 2 ने रिलीज होने के पहले सप्ताह में ही वैश्विक स्तर पर 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। निर्माताओं ने यह जानकारी दी है। 15 अगस्त को सिनेमाघरों में आई ये मूवी साल 2018 में आई स्त्री का अगला संस्करण है।

image 20

बता दें कि, फिल्म ने एक सप्ताह में भारत में 342 करोड़ रुपये (सकल) और विदेश में 59 करोड़ रुपये (सकल) की कमाई की है। कंपनी ने अपने आधिकारिक खाते से सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि, ‘Stree 2’ ने भारत में बॉक्स आफिस पर 289.6 करोड़ रुपये की शुद्ध कमाई की…दर्शकों, आपके प्यार के लिए धन्यवाद।’

इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक हैं और इसका निर्माण ‘मैडॉक फिल्म्स’ के बैनर तले किया गया है।

By admin