Uncategorized

यूपी: मुरादाबाद से सामने आया अजीबो-गरीब मामला… 8 साल की उम्र में हुई किडनैप, 49 साल बाद परिवार से हुई मुलाकात

उत्तरप्रदेश से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां 49 साल पहले 8 साल की बच्ची का अपहरण हो गया था और अब पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद अनसुलझे मामले को सुलझाते हुए पीड़िता को बचपन की धुंधली यादों के सहारे खोजबीन कर उसको परिवार वालों से मिला दिया है और यह मिलन गांव के एक पुरान कुएं और परिवार के नाम की यादों से संभव हो सका।

बता दें कि, साल 1975 में 8 साल की बच्ची जिसका नाम फूलमती अपनी मां के साथ मुरादाबाद गई थी। मुरादाबाद बाजार में एक बूढ़े व्यक्ति ने उसे बहला-फुसला कर चुपके से उसे अपने साथ लेकर चला गया था और कुछ समय अपने साथ रखने के बाद बच्ची को रामपुर के रहने वाले लालताप्रसाद नाम के व्यक्ति के हवाले कर दिया। बाद में उसने पीड़िता से शादी की और एक बेटा सोमपाल हुआ जिसकी अब उम्र करीब 34 साल हो चुकी है। पीड़िता अपने परिजनों को तलाशती रही और उसे गांव का नाम याद था और गांव की कुछ यादें उसे याद भी थी।

बता दें कि, इस पूरे मामले को लेकर एक टीम गठित की गई। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने उक्त पहचान के आधार पर जगह-जगह तलाश जारी रखी और यह सूचना जिले के सारे थानों में पहुंचा दी गई थी। टीम ने खोजबीन के बाद पीड़िता का पता लगाया और रामपुर जाकर उसे आजमगढ़ लेकर आई। पीड़िता ने बताया कि उसके मामा का नाम रामचंद्र है, जो चूटीडाढ़ गांव में रहते हैं, उसके घर के आंगन में एक कुआं है। उक्त नाम के व्यक्ति और मिलती-जुलती बातों को लेकर पूरे जिले में खोजबीन की गई और काफी खोजबीन के बाद इस गांव का नाम जो अब आजमगढ़ जिले से कटकर मऊ जिला बन गया है, वहां स्थित है, जो दोहरीघाट थाने में आता है।

पीड़िता ने जो पता बताया, उसे लेकर पुलिस पीड़िता के मामा के घर पहुंची। उसके तीन में से दो मामा की मौत हो चुकी है। पुलिस ने रामचंद्र से पूछताछ कर यह पुष्टि की कि 49 साल पहले उनकी भांजी लापता हो गई थी। इस बात की पुष्टि होने के बाद पीड़िता को परिजनों से मिलाया गया।

admin

Recent Posts

जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का CJP ने किया एलान

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से चल रहा छात्र आंदोलन अब समाप्त…

12 hours ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुले दिल्ली के तीन बड़े मेट्रो स्टेशन, DMRC ने बहाल की सेवाएं

राजधानी दिल्ली में छात्र आंदोलन के बीच आम लोगों के लिए राहत की खबर है।…

13 hours ago

शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले-

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

15 hours ago

राहुल गांधी ने छात्रों के आंदोलन पर रखीं तीन मांगें, सरकार पर साधा निशाना, पीएम को लेकर कही ये बात

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन जारी है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

17 hours ago

मोहन भागवत बोले- बच्चों पर आदेश नहीं, संवाद और संस्कार का असर सबसे ज्यादा

दिल्ली में आयोजित विश्व मंगलम् सभा के कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन…

18 hours ago

सब्जी बेचने से कॉमनवेल्थ तक… झंडू कुमार ने जीता भारत के लिए पहला पदक

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला पदक दिलाने वाले पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार…

19 hours ago