2024 लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान 25 मई (शनिवार) को हुआ। भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान किया है. लोकतंत्र के इस महापर्व में महेंद्र सिंह धोनी, कपिल देव और गौतम गंभीर ने भाग लिया.
कप्तान कपिल देव ने दिल्ली वोट डालने के बाद कहा, ‘मुझे बहुत खुशी है कि हम लोकतंत्र के अंडर हैं. महत्वपूर्ण बात यह है कि हमें अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए सही लोगों को चुनना है. हम जो कर सकते हैं, वो सरकार क्या कर सकती है, उससे अधिक महत्वपूर्ण है.’
गौतम गंभीर ने दिल्ली में एक पोलिंग स्टेशन पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया गौतम गंभीर फिलहाल पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा सांसद हैं. हालांकि वह इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे. गंभीर ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से 2019 में बंपर जीत हासिल की थी. तब गंभीर ने कांग्रेस उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली को 3,91,222 वोटों से हराया था.
उधर टीम इंडिया के पूर्व महेंद्र सिंह धोनी अपनी फैमिली के साथ रांची में एक मतदान केंद्र पर भारी सुरक्षा के बीच वोट डालने पहुंचे. धोनी को देखने के लिए फैन्स का जमावड़ा लगा था.
भारत में आज (25 मई) 6 राज्य एवं 2 केंद्रशासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर वोटिंग की जा रही है. छठे चरण में 889 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. इस चरण में बिहार की 8, हरियाणा की सभी 10, झारखंड की 4, दिल्ली की सभी 7, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 8 और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर वोटिंग है. सातवें और अंतिम चरण में 1 जून को वोटिंग होनी है. लोकसभा चुनावों के नतीजे 4 जून को मतगणना के बाद आएंगे.
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या के कारण कई…
बाड़मेर। राजस्थान में पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। उम्मीदवार मतदाताओं का समर्थन…
वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के खिलाफ फिर सैन्य…
सुपरस्टार रजनीकांत की 'जेलर 2' ने 'बॉर्डर 2' और 'हनुमान अंश' की कुल घरेलू कमाई…
उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। 24 अक्टूबर को…
नागोया भारत के पैरा एथलीट्स ने एशियन पैरा गेम्स में उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन करते…