दिल्ली में तेज रफ्तार मर्सिडीज बनी काल, स्कूटर सवार की मौत, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक हिट-एंड-रन मामले में मर्सिडीज कार की टक्कर से स्कूटर सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह हादसा 5 जुलाई को आउटर रिंग रोड पर जहांगीरपुरी बस स्टैंड के पास फुट ओवरब्रिज के नजदीक हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल स्कूटर सवार को बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मंगोलपुरी निवासी दीपक के रूप में हुई है।

PCR कॉल से मिला बड़ा सुराग

पुलिस जांच के दौरान एक PCR कॉल करने वाले व्यक्ति ने अहम जानकारी दी। उसने बताया कि हरियाणा नंबर की एक मर्सिडीज कार ने स्कूटर को टक्कर मारी और चालक मौके से भाग गया। इसके बाद पुलिस ने कार का पता लगाया और उसके रजिस्टर्ड मालिक को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 133 के तहत नोटिस भेजा। पूछताछ में मालिक ने बताया कि हादसे के समय कार अंश प्रताप सिंह चला रहा था।

आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त

मालिक से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने अंश प्रताप सिंह की पहचान आरोपी के रूप में की और उसे गिरफ्तार कर लिया। हादसे में इस्तेमाल की गई मर्सिडीज कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

जहांगीरपुरी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 (लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाना) तथा धारा 106(1) (लापरवाही से किसी की मौत का कारण बनना) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसके पीछे कोई अन्य वजह तो नहीं थी।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: आज से चुनावी प्रक्रिया शुरू, जानें सरपंच पद के लिए कब और कहां भरना होगा फॉर्म

जयपुर: राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 की प्रक्रिया शुरू हो गई…

46 seconds ago

720KM रेंज और सिर्फ 13 मिनट में चार्ज! Jaguar Type-01 की हुई एंट्री, फीचर्स जान रह जाएंगे हैरान

 नई दिल्ली जगुअर ने अपनी इलेक्ट्रिक कार टाइप-01 (Jaguar Type 01) से पर्दा उठा दिया…

2 hours ago

Elon Musk Net Worth: 1 साल में थाइलैंड की GDP से ज्यादा बढ़ी मस्क की दौलत, नेटवर्थ पहुंची $1.05 ट्रिलियन

वाशिंगटन  एलन मस्क का नेटवर्थ अब 1.05 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। दुनिया के सबसे…

3 hours ago

नाना पाटेकर का निधन, गोवा में ली अंतिम सांस, PM मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मुंबई  8 अक्टूबर 2026 को हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का…

3 hours ago

Vande Bharat vs Amrit Bharat: किराया, दरवाजे और स्पीड से लेकर जानें दोनों ट्रेनों के 5 बड़े अंतर

नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस दोनों ही भारतीय रेलवे की नई…

4 hours ago

T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर की लंबी छलांग, 18 पायदान चढ़े; कोहली को हुआ नुकसान

नई दिल्ली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष खिलाड़ियों की ताजा टी20 और…

15 hours ago