बोलोग्ना
स्पेन ने अपने स्टार कार्लोस अलकराज के बिना ही गुरुवार को ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराकर डेविस कप के सेमीफाइनल में ब्रिटेन के विरुद्ध अपना स्थान पक्का कर लिया। वहीं सिंगल्स में शीर्ष खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव के दम पर जीते जर्मनी को डबल्स में ज्वेरेव का न खिलाना भारी पड़ा और उसकी टीम को अंतत: ब्रिटेन के हाथों 2-1 से हार कर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।
डेनियल मेरिडा ने टूर्नामेंट में पदार्पण कर रहे ऑस्ट्रिया के जोएल श्वार्ज़लर को 6-4, 6-4 से हराकर छह बार की चैंपियन स्पेन टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद राफेल जोडार ने जुरिज रोडियोनोव को 2-6, 6-0, 6-1 से हराकर स्पेन की जीत पक्की कर दी। र
विवार को ट्यूरिन में एटीपी फाइनल्स जीतने वाले अलकराज को फिटनेस संबंधी समस्याओं के चलते डेविस कप में सिंगल्स मैचों के लिए नहीं चुना गया था। स्पेन ने आखिरी बार 2019 में यह खिताब जीता था।
ब्रिटेन की वापसी
कैमरन नारी ने जर्मनी के जान-लेनार्ड स्ट्रफ को 6-3, 3-6, 6-2 से हराकर ब्रिटेन को बढ़त दिला दी। हालांकि इस साल फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन जीतने वाले ज्वेरेव ने ब्रिटेन के आर्थर फेरी को सिंगल्स मैच में 6-3, 6-2 से हराकर मुकाबला 1-1 बराबर कर दिया।
ज्वेरेव को निर्णायक डबल्स मैच के लिए नहीं चुना गया और उनके स्थान पर उतारी केविन क्राविएट्ज और टिम पुएट्ज की जर्मन जोड़ी को ब्रिटेन के हेनरी पैटन और नील स्कुपस्की ने 6-2, 7-6 (6) हरा दिया। इस तरह ब्रिटेन सात साल में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा।
श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गांव उफरैंखाल में शिक्षा और खेल सुविधाओं को विस्तार देने…
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल…
मॉस्को रूस और पश्चिमी देशों के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…
दुबई जियोपॉलिटिक्स में कई बार बड़े-बड़े सपने तो खूब बुने जाते हैं, लेकिन प्लानिंग की…
कोलकाता भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि रिंकू सिंह को कोलकाता…
भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने जैसी आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील उत्तराखंड में शनिवार…