ट्रैवल

SOUTH HILL STATION: साऊथ के ये हिल स्टेशन करेंगे आपको दीवाना, छुट्टियों में बना लीजिए यहां घूमने का प्लान, छोड़ दीजिए मनाली और शिमला घूमने का क्रेज।

SOUTH HILL STATION: साऊथ के ये हिल स्टेशन करेंगे आपको दीवाना

आज हम आपको घूमने की जो जगह बताने वाले हैं वो कोई आम जगहे नहीं है वाकई यहां जाकर आपको जो सुकून और शांति का अनुभव होता है, वो आपको कहीं भी नहीं होगा। क्योंकि आज हम उत्तरी भारत की नहीं बल्कि बात करने वाले हैं दक्षिण भारत की।

यहां की बात ही कुछ और है अभी जैसा कि, हमें पता है कि अप्रैल का महीना आ चुका है और आने वाले दिनों में गर्मी का सितम बढ़ने वाला है। ऐसे में रोज की भागदौड़ और गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अक्सर इस मौसम में वेकेशन प्लान करते ही करते हैं।

गर्मी का मौसम देश की कई जगहों में घूमने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आमतौर पर गर्मियों में घूमने के लिए लोग मनाली-शिमला जाना पसंद करते हैं, लेकिन साउथ इंडिया में भी घूमने लायक कई जगह मौजूद हैं। ऐसे में आज की इस वीडियो में हम जानेंगे अप्रैल के महीने में साउथ में घूमने वाली कुछ जगहों के बारे में। सबसे पहली जगह है
कोल्ली हिल्स, तमिलनाडु

अगर आपको रोड ट्रिप्स पसंद हैं, तो तमिल नाडू की कोल्ली हिल्स एक बेहतरीन जगह है। ये जगह रोड ट्रिप लवर्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। ये जगह अपने शांत वातावरण और बेहद खूबसूरत प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। आप यहां मौजूद ‘अगया गंगई’ झरनों का लुत्फ उठा सकते हैं। आपको यहां किसी फैंसी रिसॉर्ट या भीड़भाड़ से दूर सुकून के पल बिताने को मिलेंगे।
अरकू घाटी, आंध्र प्रदेश

बात जब भी साउथ के कॉफी के बागानों की आती है, तो सबसे पहले लोगों के मन में कूर्ग का ही नाम आता है। हालांकि, आंध्र प्रदेश की अरकू घाटी एक और ऐसी जगह है, जहां आप न सिर्फ कॉफी के खूबसूरत बागान देख सकते हैं, बल्कि आपको यहां खूबसूरत नजारों, आदिवासी संस्कृति और बेहद आकर्षक बोर्रा गुफाओं से रूबरू होने का मौका भी मिलेगा।
अथिरापल्ली, केरल

गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए केरल का अथिरापल्ली भी एक बढ़िया जगह है। यहां केरल का सबसे बड़ा झरना, अथिरापल्ली झरना मौजूद हैं, जिसकी खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। ऐसे में मानसून आने से पहले अप्रैल इस झरने को देखने का एक शानदार समय है। अगर आप एक मूवी लवर हैं, तो कई फिल्मों में दिखाए गए इस झरने को तुरंत पहचान लेंगे।
यरकौड, तमिलनाडु

अगर आपको लगता है कि, सिर्फ हिमाचल या उत्तराखंड में भी खूबसूरत हिल स्टेशन हैं, तो आप गलत हैं। तमिलनाडु का यरकौड साउथ में मौजूद एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां आप आराम से अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं। 4,970 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह हिल स्टेशन अपने हरे-भरे कॉफी बागानों, शांत झीलों और ठंडी जलवायु के लिए जाना जाता है, जो कभी बहुत गर्म नहीं होती।
वागामोन, केरल

अगर साउथ की खूबसूरती का मतलब सिर्फ मुन्नार समझते हैं, तो एक बार केरल के वागामोन जरूर आएं। यह केरल का एक छिपा हुआ रत्न है, जो घास के मैदानों, देवदार के जंगलों और धुंध से ढकी पहाड़ियों का एक स्वर्ग है। यहां का तापमान ठंडा रहता है, जो इसे गर्मियों के लिए इसे एक परफेक्ट जगह बनाता है। रोमांच के शौकीन लोग हरी-भरी घाटियों पर पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं या वागामोन झील के किनारे पिकनिक का आनंद ले सकते हैं।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…

1 hour ago

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में जनगणना के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका : संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा….

रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…

1 hour ago

‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र….

रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…

1 hour ago

आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित….

रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…

1 hour ago

राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब….

रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…

1 hour ago

ईरान के फैसले से पाकिस्तान में पेट्रोलियम संकट? LPG और तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

इस्लामाबाद  अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…

1 hour ago