अफ्रीका ने टेस्ट में 25 साल बाद किया भारत का व्हाइटवॉश

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। दूसरे टेस्ट को भी मेहमान टीम ने जीत लिया। साउथ अफ्रीका ने भारत को गुवाहाटी टेस्ट में 408 रनों के भारी अंतर से हरा द‍िया। भारत को जीत के लिए अफ्रीका ने 549 रनों का टारगेट दिया था लेकिन भारतीय टीम मैच के पांचवें दिन 140 रन ही बन सकी।

अफ्रीकी टीम ने भारत को 408 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। वहीं, भारत की टेस्ट क्रिकेट में रनों के ल‍िहाज से ये सबसे बड़ी हार रही। दक्षिण अफ़्रीका के मार्को जाेनसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरी पारी में 93 रन बनाए और गेंदबाजी में 6/48 तथा 1/23 में विकेट लिए। गुवाहाटी टेस्ट में जोनसन प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

बता दें कि, भारतीय टीम दबाव में टूट गई और पहली पारी में सिर्फ 201 तथा दूसरी पारी में 140 रन ही बना सकी। मेहमान टीम के गेंदबाजों ने दोनों पारियों में भारतीय बल्लेबाज़ों को जमने नहीं दिया। दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की ओर से साइमन हार्मर ने 6 विकेट झटके और मैच में कुल 9 व‍िकेट झटके।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *