25 03 2024 lok sabha election 23682651

सोनीपत जिले में लोकसभा चुनाव के लिए 100 साल से अधिक आयु के 527 मतदाता अपने वोट का प्रयोग करेंगे। इनमें 291 महिला और 236 पुरुष मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा जिले में 80 साल से अधिक उम्र के 28893 ऐसे मतदाता हैं, जो 25 मई को मतदान में अपना योगदान देंगे। 80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं में 12883 पुरुष और 16010 महिला मतदाता शामिल हैं।

मतदान केंद्रों पर होगी विशेष व्यवस्था

सोनीपत के डीसी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि भारत चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 85 साल से अधिक उम्र वाले मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष व्यवस्थाएं की हैं, ताकि वह अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित न रहें। उन्होंने आगे बताया कि बुजुर्ग मतदाताओं की सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए मतदान केंद्र पर व्हील चेयर, रैंप लाने व ले जाने की व्यवस्था और मेडिकल किट की व्यवस्था की गई है, ताकि सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सके।

इसके अलावा डीसी ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से लोकसभा चुनावों की डेट की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। सभी राजनीतिक दलों और आम नागरिकों से अपील की है कि वह स्वतंत्र निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन को सहयोग दें।

बता दें कि हरियाणा की सभी 10 सीटों के लिए मतदान छठे चरण में होगा। इसके लिए 25 मई, 2024 को वोट डाले जाएंगे। हरियाणा में लोकसभा चुनावों के लिए अधिसूचना 29 अप्रैल को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 मई तय की गई है। 9 मई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

By admin