Categories: देश

सोनम वांगचुक 60 दिनों के लिए नजरबंद, रैलियों और जुलूसों में शामिल होने पर भी रोक

नई दिल्ली 
 सामाजिक कार्यकर्ता और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आंदोलन में अभिजीत दीपके का साथ देने वाले सोनम वांगचुक को 60 दिनों के लिए नजरबंद कर दिया गया है। रैलियों या जुलूसों में हिस्सा लेने पर रोक लगा दी गई है। लेह के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने यह आदेश जारी किया है। आपको बता दें कि 4 दिसंबर को लद्दाख में काउंसिल चुनाव होने वाले हैं। प्रशासन ने पुलिस की एक रिपोर्ट के आधार पर उन पर पाबंदियां लगाने का अनुरोध किया था। मजिस्ट्रेट ने वांगचुक की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए BNSS की धारा 163 का इस्तेमाल किया है। आदेश में कहा गया है, "यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और 60 दिनों तक प्रभावी रहेगा।"

लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (Ladakh Autonomous Hill Development Council) के चुनाव के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग होने वाली है। सोनम वांगचुक और अन्य स्थानीय नेताओं ने चुनावों के समय का विरोध किया है।

क्या है पूरा विवाद?
2019 में केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद लद्दाख में यह पहला बड़ा चुनाव होने जा रहा है। सोनम वांगचुक और स्थानीय संगठनों का कहना है कि दिसंबर में लद्दाख में भीषण ठंड पड़ती है और बड़ी संख्या में लोग खासकर छात्र और कामगार अस्थायी रूप से बाहर चले जाते हैं। ऐसे में चुनाव कराने से हजारों मतदाता वोट डालने से वंचित रह जाएंगे। वहीं, लद्दाख के मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा ने सर्दियों में चुनाव कराने के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि प्रशासन मतदान केंद्रों पर हीटर की व्यवस्था करेगा और बुजुर्गों के लिए अलग कतारें लगाई जाएंगी।

उन्होंने कहा, "लद्दाख में स्कूल आमतौर पर 15-16 दिसंबर तक खुले रहते हैं। जब बच्चे इस मौसम में स्कूल जा सकते हैं, तो वयस्कों को वोट डालने के लिए बाहर निकलने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। समय पर परिषदों का गठन जरूरी है ताकि नए चुने गए निकाय जनवरी से मार्च के बीच अगले वित्तीय वर्ष का बजट तैयार कर सकें।''

क्या बोले सोनम वांगचुक?
इस आदेश के कुछ ही देर पहले सोनम वांगचुक ने बताया था कि उन्हें नजरबंद कर दिया गया है और दर्जनों पुलिसकर्मियों ने उनके घर को घेर लिया है। उन्होंने कहा, "मैं नजरबंद हूं। मेरे घर के चारों ओर हथियारों से लैस दर्जनों गार्ड तैनात हैं। सरकार का कहना है कि मुझे घर पर रहने की सलाह दी गई है। यह सब इसलिए हुआ क्योंकि मैंने कुछ तीखे सवाल पूछे थे।''

आपको बता दें कि नए जिलों के गठन के बाद अब लेह और कारगिल की पुरानी 26-26 सीटों को बढ़ाकर 50-50 कर दिया गया है। यानी कुल 8 परिषदों में 100 सीटों पर चुनाव होंगे, जिनमें 36 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। नामांकन की आखिरी तारीख 17 नवंबर है, 18 नवंबर को जांच होगी और 20 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 4 दिसंबर को वोटिंग और 8 दिसंबर को मतगणना होगी।

लद्दाख की 192 पंचायतों में से 55 सरपंच निर्विरोध चुने जा चुके हैं, बाकी 137 पदों पर मतदान होगा। लेह नगर पालिका के 21 वार्डों और कारगिल के 17 वार्डों (4 निर्विरोध) के लिए भी प्रक्रिया जारी है।

News Desk

Recent Posts

ईरान की मिसाइल ताकत पर अमेरिका के दावे फेल, युद्ध के बाद फिर हथियारों का जखीरा तैयार कर रहा तेहरान

वाशिंगटन  अमेरिका और इजरायल के भारी हमलों के बावजूद ईरान ने हार नहीं मानी है।…

41 minutes ago

नीति आयोग 17 नवंबर से शुरू करेगा पांच राष्ट्रीय कार्यशालाएं, पीएम मोदी के 25 साल के कार्यकाल से लेगा सीख

नई दिल्ली नीति आयोग सरकार के मुखिया के तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25…

51 minutes ago

ईरान में आर्थिक संकट की भयावह तस्वीर, कर्ज चुकाने के लिए किडनी से लेकर बोन मैरो तक बेच रहे लोग

 तेहरान  ईरान में गहराता आर्थिक संकट अब लोगों को बेहद मजबूर करने लगा है। कर्ज…

1 hour ago

Fujiyama Power Systems के शेयरों में 33% की तेजी, मोतीलाल ओसवाल ने दिया ₹500 का टारगेट

नई दिल्ली  सोलर स्टॉक Fujiyama Power Systems के शेयरों की कीमतों में पिछले 6 महीने…

1 hour ago

अमेरिका में 25 साल का सबसे बड़ा विमानन संकट, हजारों उड़ानें प्रभावित; एयरपोर्ट पर फंसे लाखों यात्री

वाशिंगटन   अमेरिका में उड़ान में काफी समस्या हो रही है। यह पिछले 25 साल में…

2 hours ago

पंजाब में किसकी बनेगी सरकार? AAP-कांग्रेस में कांटे की टक्कर, BJP भी मुकाबले में

नई दिल्ली  2027 की शुरुआत में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां…

2 hours ago