रायपुर: छत्तीसगढ़ के निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवारों को कौशल विकास से जोड़कर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवा रायपुर, अटल नगर स्थित निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल (BOCW) एवं सिपेट रायपुर के मध्य कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए महत्वपूर्ण अनुबंध संपन्न हुआ।
श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन एवं छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह की उपस्थिति में हुए इस अनुबंध के तहत प्रदेश के 200 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों अथवा उनके बच्चों को कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत 480 घंटे का आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार शुरू की जा रही इस पहल का उद्देश्य निर्माण श्रमिकों के परिवारों को आधुनिक तकनीकी कौशल से जोड़ना तथा उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को प्लास्टिक प्रोसेसिंग, इंजेक्शन मोल्डिंग एवं एक्सट्रूज़न जैसे तकनीकी क्षेत्रों में व्यावहारिक एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद प्रतिभागियों को संबंधित उद्योगों में रोजगार के अवसर प्राप्त करने में सहायता मिलेगी, जिससे उनके परिवारों की आय एवं आजीविका को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
श्रमिक कल्याण के साथ परिवार सशक्तिकरण पर जोर
BOCW की इस पहल के माध्यम से केवल पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को ही नहीं, बल्कि उनके बच्चों को भी कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे श्रमिक परिवारों की अगली पीढ़ी को तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
इस अवसर पर सचिव श्रम विभाग श्री हिमशिखर गुप्ता, डॉ. आलोक साहू, प्रधान निदेशक सिपेट रायपुर, श्री नितेश कुमार जैन प्रशासनिक अधिकारी, श्री गिरीश रामटेके सचिव, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
देहरादून हिमालय के ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं. वे केवल बर्फ ही नहीं खो…
नई दिल्ली भारत में आने वाले महीनों में गर्मी का असर और गंभीर हो सकता…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और जनोन्मुख बनाने की दिशा में राजस्व…
रायपुर: बिलासपुर में स्मार्ट सिटी के तहत तैयार परियोजनाओं के संचालन और रखरखाव की पुख्ता…
रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज लोरमी के मानस मंच में सेवा संकल्प…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर स्लीपर…