कांग्रेस सांसद चरणजीत चन्नी पर भड़के सिरसा और विज, कहा ‘पाकिस्तान जाओ, सबूत देख आओ’

 CHANNEL 4  NEWS INDIA


पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयरस्ट्राइक पर सवाल उठाकर विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें अब तक यह नहीं समझ आया कि सर्जिकल स्ट्राइक कब और कहां हुई। कांग्रेस सांसद ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा

चरणजीत सिंह चन्नी का सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल

“आज तक मुझे नहीं पता चला कि सर्जिकल स्ट्राइक कहां हुई, कितने लोग मारे गए, और पाकिस्तान में कहां हमला हुआ। क्या हमें यह नहीं पता चलेगा कि हमारे देश पर बम गिरा है? मुझे तो आज तक कोई सबूत नहीं मिला।”

उन्होंने यह भी कहा कि मैंने हमेशा सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा है। उरी में हुए आतंकी हमले के बाद जिस सैन्य कार्रवाई का दावा किया गया, उस पर भी उन्होंने सवाल उठाए और कहा कि तब देश में चुनावी माहौल था।

बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा का पलटवार

चन्नी के इस बयान पर बीजेपी नेता और दिल्ली की मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “चरणजीत सिंह चन्नी ने हमारी सेना की बहादुरी पर सवाल उठाया है। वो बार-बार कहते हैं कि सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत चाहिए। चन्नी साहब अगर आपको इतना ही शौक है तो राहुल गांधी को साथ लेकर पाकिस्तान जाकर देखकर आएं सर्जिकल स्ट्राइक हुई है। कांग्रेस और गांधी परिवार की सोच ही ऐसी है कि वो देश की सेना पर शक करते हैं और उन्हें झूठा कहते हैं।”

सिरसा ने आगे कहा, “पाकिस्तान ने खुद माना है कि भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी और हमें नुकसान पहुंचाया था। लेकिन कांग्रेस को यह बात समझ नहीं आती। जब भारतीय सैनिकों पर हमला होता है तब भी कांग्रेस राजनीति करती है। ”

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए विवादित बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। विज ने कहा कि “इस देशद्रोही को न तो भारतीय सेना पर भरोसा है और न ही विश्वास। वह पाकिस्तान की बातों पर ज्यादा यकीन करता है।”

देशभर में राजनीति गरमाई

चरणजीत सिंह चन्नी के इस बयान के बाद सियासत गर्म हो गई है। जहां कांग्रेस इसे सवाल पूछने का अधिकार बता रही है, वहीं बीजेपी इसे सेना का अपमान मान रही है। आने वाले दिनों में इस बयान को लेकर और भी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आ सकती हैं।

ये भी पढ़ें:

LoC पर 9वीं बार पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर उल्लंघन, भारत ने दिया कड़ा जवाब

Rupesh Jha

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

46 minutes ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

1 hour ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

2 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

4 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

5 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

5 hours ago