देश

‘ऑपरेशन सिंदूर’ बदलते भारत की तस्वीर, मन की बात में बोले PM मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए फिर से देशवासियों के साथ अपने विचार साझा किए और देश की जनता से रूबरू हुए पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्राम का ये 112वां एपिसोड था जिसमे पीएम मोदी ने देश के अलग-अलग मुद्दों पर बातचीत की और अपने विचार रखे लेकिन इस मन की बात कार्यक्रम का सबसे अहम हिस्सा रहा पहलगाम में हुआ आतंकी हमला और उसके बाद सेना की तरफ से चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर जिसके बारे में पीएम मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में जिक्र किया
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में जनता को बताया कि आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, आक्रोश से भरा हुआ है और संकल्पबद्ध है. हर भारतीय का यही निश्चय है कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करना है. पीएम मोदी ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान हमारी सेनाओं ने जो अद्भुत पराक्रम दिखाया है, उसने हर हिंदुस्तानी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है. ‘ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है. ये हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है और इस तस्वीर ने पूरे देश को देशभक्ति के भावों से भर दिया है, तिरंगे में रंग दिया है. आपने देखा होगा कि देश के कई शहरों में, गावों में, छोटे-छोटे कस्बों में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं. हजारों लोग हाथों में तिरंगा लेकर देश की सेना, उसके प्रति वंदन-अभिनंदन करने निकल पड़े.

पीएम मोदी ने बताया कि.. आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई जारी रहेगी और भारत की तरफ आंख उठा कर भी कोई देखगा तो उसका अंजाम क्या होता है ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पूरे पाकिस्तान और विश्वभर ने देखा है हालांकि भारत सरकार की तरफ से जब पाकिस्तान के साथ सीजफायर किया गया तो पीएम मोदी ने साफ शब्दों में कहा भारत किसी भी परमाणु धमकी से डरने वाला नहीं है ना ही भारत किसी के दवाब में आएगा और साफ कहा अगर भविष्य में भारत पर किसी भी तरह का कोई अटैक पाकिस्तान की तरफ से किया जाता है तो वो सीधा सीधी एक्ट ऑफ वॉर होगा..

ये भी पढ़ें:

Mukul Dev: ‘सन ऑफ सरदार’ फेम मुकुल देव का 54 की उम्र में निधन, तीन साल पहले रिलीज हुई थी आखिरी फिल्म

यमुना क्लीन को लेकर अमित शाह की हाईलेवल बैठक

छगन भुजबल की जबरदस्त वापसी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की कमान सौंपी गई

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

1 hour ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

3 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

5 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

5 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago