बीते गुरुवार को सोना-चांदी की कीमतों में अमेरिका से लेकर भारतीय बाजारों बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। मार्केट के बंद होने तक सोना 2 फीसदी से ज्यादा और चांदी करीब 9 फीसदी गिर गए थे। मल्टी कमोडिटी मार्केट (MCX) पर गुरुवार को अप्रैल वायदा के लिए सोना 6,400 रुपये सस्ते हुए थे और 1.52 लाख रुपये पर आ गए थे। जबकि, चांदी की कीमत देर रात करीब 26000 रुपये गिरी थी, जिस कारण वायदा बाजार में एक किलो चांदी का भाव 2 लाख 37 हजार रुपये पर आ गया।
वहीं, आज सुबह 10.30 बजे MCX पर मार्च वायदा के लिए चांदी 6196 रुपये चढ़कर 2,42,599 रुपये पर कारोबार कर रही थी। जबकि,अप्रैल वायदा के लिए गोल्ड 1464 रुपये चढ़कर 1.54 लाख रुपये पर आ गया। सोने और चांदी के भाव में यह तेजी एक दिन पहले आई बड़ी गिरावट के बाद आई है।
