तीन दिन में इतनी सस्ती हो गई चांदी, सोना भी धड़ाम

सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआत में दोनों धातुओं के दाम बढ़े थे, लेकिन कुछ ही समय बाद इनमें तेज गिरावट आ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमत अचानक करीब 1800 रुपये प्रति किलो से ज्यादा गिर गई, जिससे निवेशकों में हलचल मच गई। वहीं सोने के भाव में भी गिरावट देखने को मिली और यह 10 ग्राम पर 1100 रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया।

चांदी की बात करें तो 5 मई एक्सपायरी वाली चांदी का दाम कारोबार के दौरान गिरकर करीब 2,35,000 रुपये प्रति किलो के आसपास आ गया। यह पिछले दिन की तुलना में काफी कम है। पिछले कुछ दिनों में भी चांदी के दाम लगातार नीचे आए हैं और एक हफ्ते में इसमें हजारों रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। खास बात यह है कि कुछ महीने पहले ही चांदी अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचकर 4 लाख रुपये प्रति किलो से भी ऊपर चली गई थी, लेकिन अब यह उससे काफी सस्ती हो चुकी है।

सोने के भाव में भी लगातार गिरावट जारी है। MCX पर सोना भी शुरुआती तेजी के बाद फिसल गया और 10 ग्राम पर इसकी कीमत में बड़ी गिरावट देखी गई। पिछले कुछ दिनों में सोना भी हजारों रुपये सस्ता हो चुका है। जनवरी में सोना अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था, लेकिन अब वहां से इसमें बड़ी गिरावट आ चुकी है।

न सिर्फ MCX बल्कि घरेलू बाजार में भी सोना-चांदी के दाम नीचे आए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार भी दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, ग्राहकों को ज्वेलरी खरीदते समय जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से देना होता है, जिससे अंतिम कीमत और बढ़ जाती है।

बताए कि, कुल मिलाकर, हाल के दिनों में सोना और चांदी दोनों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है और फिलहाल दोनों की कीमतें अपने ऊपरी स्तर से काफी नीचे आ चुकी हैं।

ये भी पढ़ें:

By admin