क्रिकेट

शुभमन गिल होंगे भारतीय टीम के नए कप्तान, करुण नायर की टेस्ट में वापसी, टीम इंडिया का हुआ एलान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि कि बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। बोर्ड ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है लेकिन हैरानी इस बात की है कि मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टेस्ट टीम में नहीं शामिल किया है। इस समय वो आइपीएल में शानदार फॉर्म में है और चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भारत के हीरो रहे थे।

बता दें कि, इस दौरे के लिए बीसीसीआई ने 18 सदस्यीय टीम का एलान किया है। 6 तेज गेंदबाजों को चुना गया है जिनमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह और शार्दुल ठाकुर है। वहीं, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के रूप में तीन स्पिनर शामिल हैं।

वहीं, करुणा नायर की आठ साल के बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। उन्हें मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया है।

इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय टीम इंडिया- शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव

ये भी पढ़ें:

क्या टॉप 2 पर पहुंच पाएगी पंजाब किंग्स ? दिल्ली बिगाड़ सकती है खेल,

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

1 hour ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

2 hours ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

7 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

8 hours ago