Categories: देश

पश्चिम बंगाल में अल्पसंख्यकों को लेकर शुभेंदु अधिकारी का बयान, TMC पर लगाया बड़ा आरोप

नई दिल्ली 
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पिछली सरकार केवल मुसलमानों को ही अल्पसंख्यक मानती थी। भाजपा नेता अधिकारी ने जोर देकर कहा कि भारत में सिख, बौद्ध और जैन भी धार्मिक अल्पसंख्यक हैं और उनकी अनदेखी नहीं की जा सकती।

मुख्यमंत्री अधिकारी रविवार को कोलकाता के प्रमुख व्यापारिक केंद्र बड़ाबाजार स्थित 'गुरुद्वारा बड़ा सिख संगत' पहुंचे थे, जहां उन्होंने सिख समुदाय द्वारा निकाले गए एक नगर कीर्तन (शोभायात्रा) में भी हिस्सा लिया।

गुरुद्वारे में सिख समुदाय के लोगों से मुलाकात और अभिवादन के बाद पत्रकारों से बातचीत में अधिकारी ने कहा, "अल्पसंख्यक का मतलब सिर्फ कोई एक खास समुदाय नहीं होता। सिख, बौद्ध और जैन भी धार्मिक अल्पसंख्यक हैं, लेकिन पिछली टीएमसी सरकार सिर्फ मुसलमानों को ही अल्पसंख्यक समझती थी।" सिख समुदाय की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे "सबसे सच्चे देशभक्त" हैं।

तुष्टिकरण और 'बाहरी' बताने की राजनीति पर साधा निशाना
शुभेंदु अधिकारी हाल के दिनों में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पिछली सरकार पर चुनावों में वोट हासिल करने के लिए मुस्लिम तुष्टिकरण करने का लगातार आरोप लगाते रहे हैं।

इससे पहले भी उन्होंने वाम मोर्चा (लेफ्ट फ्रंट) और टीएमसी की पूर्ववर्ती सरकारों पर राजनीतिक फायदे के लिए धार्मिक त्योहारों, सांस्कृतिक परंपराओं और भाषाई मतभेदों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार बंगाल में विभाजनकारी और तुष्टिकरण की राजनीति को दोबारा लौटने नहीं देगी।

पिछली सरकार पर भाषाई भेदभाव के जरिए सनातन समाज को बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए अधिकारी ने कहा था, "बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से आने वाले भारतीय नागरिकों को 'बाहरी' करार दिया गया, जबकि बांग्लादेश से आए अवैध घुसपैठियों की जमकर खातिरदारी की गई।"

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने वामपंथियों और तृणमूल कांग्रेस दोनों को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनकी सरकार बंगाल की जनता से "34 साल पुराने नास्तिक कम्युनिस्टों और 15 साल पुरानी जमात की राह पर चलने वाली तृणमूल" दोनों को हमेशा के लिए दूर रखने का काम करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि उन्हें दोबारा सिर उठाने का मौका न मिले।

News Desk

Recent Posts

संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर में, महिला आरक्षण पर संविधान संशोधन विधेयक लाने की तैयारी

नई दिल्ली  संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह से शुरू हो सकता है।…

6 hours ago

463 किलोमीटर तक बिना ब्रेक दौड़ती रही वंदे भारत ट्रेन, रेलवे में मचा हड़कंप

नई दिल्ली पिछले महीने एक बड़ा रेल हादसा टल गया। दरअसल अक्टूबर में एक खाली…

6 hours ago

शिवराज सिंह चौहान इंदौर में किरार कुंभ कार्यक्रम में हुए शामिल

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर में आयोजित अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के ‘किरार…

6 hours ago

ICC का बड़ा ऐलान: भारत को 2029 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी

नई दिल्ली   क्रिकेट की वैश्विक संस्था आईसीसी ने 2035 तक के लिए ग्लोबल क्रिकेट…

6 hours ago

राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ….

रायपुर: खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत राजनांदगांव जिले में आज समर्थन मूल्य पर धान…

7 hours ago