स्पोर्ट्स

श्रेयस अय्यर ने तोड़ा रोहित-गिल के छक्कों का रिकॉर्ड, GT के खिलाफ कर दिया बड़ा कारनामा

आईपीएल 2025 के पांचवें मुकाबले में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिंड़त हुई। जिसमें पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात को 11 रनों से हरा दिया। पंजाब की इस जीत में उनके कप्तान श्रेयस अय्यर ने अहम भूमिका निभाई और विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 97 रनों की पारी खेली जिसमें 5 चौके और 9 छक्के शामिल है।

वहीं, अय्यर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए इस मुकाबले में खेली पारी के दम पर रोहित शर्मा और क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने बतौर कप्तान एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगा कर इस मामले में वो टॉप पर आ गए है।

अय्यर ने इसी कारनामे को दोहराया है। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 9 छक्के लगाए हैं। इस मामले में रोहित और गेल अय्यर से पीछे हैं। आपको बता दें कि, पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान के साथ 243 रन बनाए थे जिसके जवाब में गुजरात की टीम 232 रन ही बना सकी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने शानदार शुरूआत की। गुजरात की टीम धीरे-धीरे अपनी जीत की तरफ बढ़ रही थी लेकिन वैशाख (Vyshak Vijay Kumar) का वो 15वां ओवर मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ जहां उन्होंने सिर्फ 5 रन दिए, इसके बाद गुजरात पर दबाव बढ़ता गया।

वहीं, साई सुदर्शन ने 41 गेंदों में 74 रनों की कमाल पारी खेली, इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और 5 चौके जड़े। गिल ने 14 गेंदों में 33 और जोस बटलर ने 33 गेंदों में 54 रन बनाए। शेरफेन रदरफोर्ड ने 28 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 46 रन बनाए।

ये भी पढ़ें:

पंजाब केसरी हरियाणा के ब्यूरो चीफ संजय अरोड़ा की शादी की 25वीं सालगिरह पर बधाई देने पहुंचे प्रदेश के दिग्गज नेता

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

9 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

9 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

9 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

10 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

10 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

10 hours ago