Uncategorized

मथुरा में एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जिम मालिक की हत्या में शामिल शॉर्प शूटर को मथुरा में पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। घायल शूटर योगेश यूपी के बदायूं का रहने वाला है। उसके पैर में गोली लगी है। वो लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के लिए काम करता है। आपको बता दें कि, इससे योगेश के साथी मधुर उर्फ अयान को 12 अक्टूबर को एनकाउंटर के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

योगेश उर्फ राजू के बारे में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को टिप मिली थी कि मथुरा में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। इसके बाद स्पेशल सेल ने यूपी पुलिस के साथ मिलकर प्लानिंग की। एक अधिकारी ने बताया कि उसे सुबह करीब चार बजे रेलवे स्टेशन के पास आगरा-मथुरा हाईवे सर्विस रोड पर बाइक पर जाते हुए देखा गया।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम को देखते ही राजू ने गोलियां चला दीं। बाद में पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में दो राउंड फायरिंग की, जिसमें राजू के बाएं पैर में गोली लग गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से सात जिंदा कारतूस के साथ .32 बोर की पिस्तौल, तीन खाली कारतूस और बिना नंबर प्लेट की एक बाइक बरामद की ।

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

9 minutes ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago