ट्रैवल

Shillong: फरवरी में अपने पार्टनर के साथ जाएं शिलॉन्ग,शिलॉन्ग से नहीं करेगा वापस आने का मन,शिलॉन्ग की हसीन वादियों में बिताए प्यार के पल

 

Shillong: फरवरी में अपने पार्टनर के साथ जाएं शिलॉन्ग

मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। और ऐसे में हर किसी का मन करता है कि इस मौसम में जब ना ज्यादा गर्मी हो और ना ही ज्यादा सर्दी घूमने का प्लान बनाया जाए। और वैसे भी फरवरी को तो प्यार का महीना कहां जाता है, तो आप भी अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाना चाहते है, तो आज की इस विडियो में हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसी डेस्टीनेशन के बारे में जहां जाकर आप अपने पार्टनर के साथ यादगार लम्हें बिता सकते हैं। और आज हम जिस जगह की बात कर रहे है वो है शिलॉन्ग।

वैसे यहां आपको एक और बात बता दूं कि, शिलॉन्ग कपल्स के घूमने के लिए बेस्ट जगह मानी जाती है। तो अगर आप भी कोई ऐसी जगह ढूंढ रहे हैं जो आपके लिए और आपके पार्टनर के लिए बेस्ट हो तो निकल जाइए इस महीने अपने पार्टनर के साथ बेहतरीन पल बिताने। देखिए चैनल 4 टूर एंड ट्रैवल्स का मकसद है, आपको बेहतरिन डेस्टीनेशन्स के बारे बताना…

तो आइए बताती हूं कि आखिर क्यों हैं शिलॉन्ग घूमने के लिए बेस्ट।


सबसे पहली बात तो शिलॉन्ग मेघालय की राजधानी है, जो यहां की नेचुरल खूबसूरती के लिए काफी जानी जाती है और ना केवल जानी जाती है बल्कि इसे तो इंडिया का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। अब आप खुद ब खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि, अगर किसी को स्कॉटलैंड की उपाधि दी गई है.

तो वहां के नजारे कितने ऑसम होंगे। यहां मौजूद पहाड़ियां, घने जंगल, झरने, झील,,, जरूर आपकी ट्रिप में चार चांद लगा देगें। वहीं आपको बता दूं कि, हर साल लाखों लोग यहां घूमने आते हैं. कुछ फैमिली के साथ, तो वहीं कुछ दोस्तों के साथ यहां पर ट्रिप इंजॉय करने आते हैं.
शिलॉन्ग में आप बहुत सी जगहों के लुत्फ उठा सकते हैं। शिलॉन्ग के पास कई ट्रैकिंग रूट हैं, आप शिलॉन्ग में रिवर राफ्टिंग, कैनोइंग, पैराग्लाइडिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद भी उठा सकते हैं।

शिलॉन्ग के बाजारों से आप लकड़ी के समान, कपड़े और कई सारी चीजें अपने पार्टनर के लिए खरीद सकते हैं.
इसके अलावा आप यहां पर कई धार्मिक स्थलों पर भी जा सकते हैं. शिलॉन्ग के आसपास मौजूद जंगल कैंपिंग के लिए सबसे बेस्ट माने गए हैं.

यहां आप अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत पल बिता सकते हैं. यहां पर कई सारे खूबसूरत स्पॉट भी हैं, जो आपका दिल जीत लेंगे, जैसे एलेफेंटा फॉल्स, स्वीट फॉल्स… अब मैं आपको बता देती हूं कि आप शिलॉन्ग कैसे पहुंच सकते है
शिलॉन्ग पहुंचने के लिए आप अपने घर के नजदीक एयरपोर्ट से शिलांग एयरपोर्ट जा सकते हैं. यहां पहुंचकर आप आराम से टैक्सी बूक करके आसपास की जगहों को विजिट कर सकते हैं.

इसके अलावा शिलॉन्ग-गुवाहाटी सड़क मार्ग से भी आप यहां पहुंच सकते हैं.


शिलॉन्ग आप साल भर में कभी भी जा सकते हैं. यहां का मौसम हमेशा सुहावना रहता है. शिलांग पहुंचते ही आपके यहां पर ठहरने के लिए कई सारे होटल मिल जाएंगे. आप अपने बजट के हिसाब से किसी भी होटल को बुक कर सकते हैं. यकीन मानिए पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये जगह एकदम परफेक्ट साबित हो सकती है.

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

50 minutes ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

1 hour ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

7 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

7 hours ago