Categories: देश

डिलिमिटेशन बिल को समर्थन देंगे शरद पवार की पार्टी के सांसद, सुप्रिया सुले ने दी सफाई

मुंबई 

शरद पवार की एनसीपी (एसपी) संसद में आने जा रहे डिलिमिटेशन बिल पर मोदी सरकार का सपोर्ट करने जा रही है। यह दावा पार्टी के सांसद जितेंद्र आव्हाड ने शरद पवार से अस्पताल में मुलाकात करने के बाद किया है। हालांकि, इसके बाद, शरद पवार की बेटी और एनसीपी-एसपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने सफाई पेश की। सुप्रिया ने कहा कि बिल का ड्राफ्ट पढ़े बिना कोई फैसला नहीं लिया जाएगा। हम साथ बैठकर चर्चा करेंगे। आव्हाड ने शायद सीटों में 50 परसेंट बढ़ोतरी और महिलाओं के लिए रिजर्वेशन के बारे में बात की थी।

मुंबई के अस्पताल में भर्ती शरद पवार से मुलाकात करने के बाद एनसीपी एसपी के नेता जितेंद्र आव्हाड ने ऐलान किया था। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, शरद पवार के साथ अपनी बातचीत पर NCP-SP नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा, "बातचीत हमारी पार्टी के ऑफिशियल स्टैंड के बारे में नहीं थी। आम तौर पर यह कहा जा रहा था कि डिलिमिटेशन प्रोसेस एक संवैधानिक जरूरत है। डिलिमिटेशन प्रोसेस को सपोर्ट करने का फैसला किया गया है, और हम सच में इसका सपोर्ट करेंगे। हम डिलिमिटेशन को सपोर्ट करेंगे।"

कई दिनों से अटकलें लग रही हैं कि शरद पवार की पार्टी डिलिमिटेशन बिल पर मोदी सरकार का सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा, डीएमके पर भी ऐसी ही संभावनाएं जताई जा रही हैं। पिछले दिनों जब शरद पवार बीमार होकर अस्पताल में भर्ती थे, तब सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि पीएम मोदी ने उनसे बातचीत की थी और उनका हालचाल जाना था। इसके बाद अटकलें लगने लगी थीं कि शरद पवार की पार्टी आने वाले समय में एनडीए का हिस्सा बन सकती है। हालांकि, इसपर आधिकारिक बयान नहीं आया है। इसके बाद से ही माना जा रहा है कि एनसीपी-एसपी डिलिमिटेशन बिल का समर्थन कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह विपक्षी गठबंधन इंडिया अलायंस के लिए बड़ा झटका होगा।

इंडिया अलायंस की बैठक से सुप्रिया सुले ने बनाई थी दूरी
सुप्रिया सुले ने कहा था कि वह संसद की विशेष बैठक में विपक्ष की रणनीति पर चर्चा के लिए शनिवार को बुलाई गई 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' (इंडिया) की बैठक में शामिल नहीं होंगी, क्योंकि उनके पिता शरद पवार अस्वस्थ हैं। बारामती से लोकसभा सदस्य सुले ने कहा कि पवार के अस्पताल में भर्ती होने के कारण वह मुंबई में ही रहेंगी। उन्होंने अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर लिखा, ''मैं (संसद की विशेष) बैठक में भाग लेने के लिए सोमवार सुबह दिल्ली जाऊंगी।'' शरद पवार को शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) के कारण गुरुवार को दक्षिण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

'मसौदा पढ़ने के बाद ही लेंगे फैसला'
इससे पहले, सुप्रिया सुले ने डिलिमिटेशन बिल पर कहा था कि उनकी पार्टी पहले बिल के मसौदे को पढ़ेगी और उसके बाद ही अपना रुख स्पष्ट करेगी। संसद की विशेष बैठक 30 नवंबर से बुलाई गई है, जिसमें जरूरी कामकाज निपटाए जाने की बात सरकार की ओर से की गई है। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि सरकार इस बैठक के दौरान महिला आरक्षण लागू करने की प्रक्रिया को डिलिमिटेशन से जोड़ने वाले संविधान संशोधन विधेयक को पेश कर सकती है।

News Desk

Recent Posts

उफरैंखाल को मिली 8.73 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गांव उफरैंखाल में शिक्षा और खेल सुविधाओं को विस्तार देने…

5 hours ago

बेटियों को समान अवसर और सुरक्षित माहौल देना सबकी जिम्मेदारी : रेखा आर्या

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल…

5 hours ago

पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की

मॉस्को  रूस और पश्चिमी देशों के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…

5 hours ago

सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका

दुबई  जियोपॉलिटिक्स में कई बार बड़े-बड़े सपने तो खूब बुने जाते हैं, लेकिन प्लानिंग की…

6 hours ago

रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा

कोलकाता   भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि रिंकू सिंह को कोलकाता…

6 hours ago

13 जिलों में परखी गई आपदा से निपटने की तैयारी।

भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने जैसी आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील उत्तराखंड में शनिवार…

6 hours ago