एशियन गेम्स में चौथे स्थान के विवाद को भूलकर आगे बढ़ेंगी शैली सिंह, ट्रिपल जंप में भी आजमाएंगी किस्मत

 नई दिल्ली
लंबी कूद की एथलीट शैली सिंह एशियाई खेलों में विवादास्पद चौथे स्थान पर रहने की निराशा से उबरकर आगामी प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं और वह भविष्य में भी ट्रिपल जंप में अपना भाग्य आजमाना चाहती हैं।

जापान में एशियाई खेलों में इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने महिलाओं की लंबी कूद में 6.42 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ चौथा स्थान हासिल किया। हालांकि, भारत ने उनके चौथे प्रयास के नाप के तरीके पर आपत्ति जताई थी। इसे आधिकारिक तौर पर 6.41 मीटर दर्ज किया गया था लेकिन भारत ने आरोप लगाया था कि अधिकारियों ने कूद की लंबाई कम नापी थी।

खेल पंचाट में पहुंचा मामला
भारत ने प्रतियोगिता के दौरान विरोध दर्ज किया था जिसको खारिज कर दिया गया। इसके बाद भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने खेल पंचाट के सामने यह मामला उठाया। शैली में कहा कि जो कुछ हुआ वो मेरे लिए बिल्कुल नया था। उस समय मुझे कुछ भी समझ में नहीं आया। मुझे इससे उबरने में कई दिन लग गए। मैं इतने साल से मेहनत कर रही हूं लेकिन अगर मैं इसके बारे में ही सोचती रहूंगी तो उससे किसी तरह का फायदा नहीं होगा। मुझे इस घटना को भूलना होगा।

फैसला स्वीकार होगा
उन्होंने कहा कि हमने वहां भी आपत्ति दर्ज कराई थी और मामला अभी चल रहा है। फैसला जो भी हो मैं उसे स्वीकार करूंगी। शैली ने कहा कि वह उस घटना में उलझे रहने के बजाय आगामी चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मुझे आगामी प्रतियोगिता के लिए भी तैयार होना है। इसलिए मुझे पुरानी बातों को पीछे छोड़ना होगा और नई चीजों को स्वीकार करना होगा।

 

News Desk

Recent Posts

मोहम्मद शमी का फूटा गुस्सा, बोले- टीम इंडिया में मौका नहीं मिला तो यह मेरा नुकसान नहीं है

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम में 4 साल के लंबे इंतजार के बाद भुवनेश्वर कुमार…

56 minutes ago

रुपये को संभालने के लिए RBI का बड़ा कदम, तेल कंपनियों को डॉलर बेचेगा रिजर्व बैंक

 नई दिल्‍ली भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रुपये को सपोर्ट करने के लिए कई उपयों…

1 hour ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र सरकार ने दिया आदेश

  नई दिल्ली फ्लाईदुबई की फ्लाइट संख्या 1073 में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार पर…

1 hour ago

जोधपुर में ‘तरंग शक्ति-2026’ का दमदार प्रदर्शन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बढ़ाया वायुसेना के जवानों का उत्साह

जयपुर राजस्थान की सामरिक और ऐतिहासिक धरा जोधपुर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सैन्य शक्ति का…

1 hour ago

विद्युत जामवाल की हॉलीवुड में धूम, WWE स्टार कोडी रोड्स बोले- वह कमाल के इंसान हैं

विद्युत जामवाल बॉलीवुड में एक एक्शन हीरो के रूप में मशहूर हैं. फोर्स, कमांडो- इन…

1 hour ago