शेफाली वर्मा का धमाका, 25 गेंदों में ठोके नाबाद 55 रन; भारत ने 2-0 से जीती टी20 सीरीज

नई दिल्ली
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विस्फोटक ओपनर शेफाली वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में गजब का प्रदर्शन किया. भारत ने इस मुकाबले में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदकर 3 मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया.

शेफाली वर्मा इस जीत की सबसे बड़ी हीरो रहीं. शेफाली ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी. उन्होंने कुछ ऐसा कमाल किया जो कोई भी महिला खिलाड़ी नहीं कर पाईं थी.

जिम्बाब्वे से मिले 103 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए शेफाली वर्मा ने महफिल ही लूट ली. उन्होंने महज़ 25 गेंदों पर नाबाद 55 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 220 का रहा और उनके बल्ले से 6 शानदार चौके और 4 गगनचुंबी छक्के निकले.

कप्तान स्मृति मंधाना और शेफाली की ओपनिंग जोड़ी ने मैदान पर गदर मचाते हुए 96 रनों की शानदार साझेदारी की, जिससे टीम ने महज 8.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. इस पारी के साथ ही शेफाली ने कुछ ऐसे इतिहास रच दिए हैं जो महिला टी20 क्रिकेट में पहले कभी नहीं हुए.

900 से ज्यादा रन बनाने वाली इकलौती बल्लेबाज
शेफाली एक साल यानी 2026 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 900 से ज्यादा रन (922 रन) बनाने वाली दुनिया की पहली महिला बल्लेबाज बन गई हैं. वह अब ऐतिहासिक 1000 रनों के आंकड़े से सिर्फ कदम दूर हैं.

इस मामले में मंधाना को पछाड़ा
इस साल शेफाली ने टी20 में अपनी 9वीं फिफ्टी जड़ दी है, जो एक कैलेंडर ईयर में किसी भी महिला बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा 50-प्लस स्कोर का नया रिकॉर्ड है. उन्होंने इस मामले में स्मृति मंधाना (2024 में 8 फिफ्टी) को पीछे छोड़ दिया है.

शेफाली और स्मृति मंधाना की जोड़ी ने साल 2026 में 9वीं बार 50-प्लस की पार्टनरशिप करके महिला T20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार पचास रन या उससे अधिक की साझेदारी करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

भारत ने सीरीज पर जमाया कब्जा
जिम्बाब्वे की टीम पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट पर सिर्फ 102 रन ही बना सकी थी, जिसे भारतीय टीम ने हंसते हुए हासिल कर लिया. इस धमाकेदार जीत के साथ भारत ने सीरीज में अजय बढ़त बना ली है.

अब इस सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला मंगलवार यानी 20 अक्टूबर को रायपुर में खेला जाएगा. जहां भारतीय टीम क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी. इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी.

News Desk

Recent Posts

रवि शास्त्री ने शमी की टीम इंडिया में वापसी की उठाई मांग, बुमराह के वर्कलोड पर भी दी सलाह

नई दिल्ली  भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 टीम…

3 hours ago

एशियन पैरा गेम्स 2026: मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, अवनी लेखरा को मिला सिल्वर; भारत को दोहरी खुशी

Asian Para Games 2026: एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते…

3 hours ago

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से बॉलीवुड में हड़कंप, AICWA ने CM देवेंद्र फडणवीस से की 5 बड़ी मांगें

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद फिल्म इंडस्ट्री में डर का…

3 hours ago

टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में 4 संदिग्ध पकड़े गए, कोटा से 3 गिरफ्तार

मुंबई / कोटा  एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने…

4 hours ago

भारत के विरोध के बाद जेडी वेंस की सफाई, H-1B वीजा धारकों को ‘बंधुआ मजदूर’ कहने पर जताई गलती

 वाशिंगटन  अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्वीकार किया है कि H-1B वीजा पर काम करने…

4 hours ago

इथियोपिया-इरिट्रिया में युद्ध का खतरा, सीमा पर सेना तैनात; संयुक्त राष्ट्र तक पहुंचा विवाद

अदीस अबाबा अफ्रीका के दो देश युद्ध के कगार पर हैं। इन देशों में जुबानी…

5 hours ago