Uncategorized

पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड, राजधानी दिल्ली में Cold Wave का अलर्ट

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों के तापमान में और भी गिरावट दर्ज हो सकती है। IMD ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 17 और 18 दिसंबर को कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं, इस पूरे सप्ताह दिल्ली में सुबह कोहर देखने को मिलेगा और शीतलहर चलेंगी। वहीं, दिन के समय धूप में भी अधिक तेजी नहीं रहेगी जिस कारण दिल्लीवासियों को ज्यादा ठंड महसूस होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली का इस पूरे सप्ताह अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है और न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की आशंका है। वहीं, तमिलनाडू,पुडुचेरी और कराईकल में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बता दें कि, आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं, इन राज्यों में जमीन पर पाला पड़ने की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से प्रदूषण का स्तर डराने लगा है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 5 बजे एक्यूआई का स्तर 416 दर्ज किया गया है। वहीं, अधिकतर इलाकों में AQI स्तर 400 के पार है। वहीं, राजधानी दिल्ली के दो इलाके जहांगीरपुरी और आनंद विहार में हालात सबसे खराब है। दोनों जगहों पर AQI 464 है। बीती रात को दिल्ली में गंभीर हालात को देखते हुए एक बार फिर से ग्रैप 4 लागू किया गया है।

बता दें कि, दिल्ली में कोहरे की भी शुरूआत हो गई है। वहीं, हवा बिल्कुल शांत हो गई है जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज हो रही है। वहीं, दिल्ली का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए दिल्ली और एनसीआर में ग्रैप 4 के तहत कक्षाओं को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है।

दिल्ली-एनसीआर में कक्षा VI से IX और XI तक की पढ़ाई अब हाइब्रिड मोड में संचालित होगी. हाइब्रिड मोड का मतलब है कि छात्र फिजिकल और ऑनलाइन मोड दोनों विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं।

admin

Recent Posts

ट्रायल रूम में छिपा कैमरा मिलने से हड़कंप, चिड़ावा में बवाल; शोरूम सील, जांच जारी

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने…

31 minutes ago

जयपुर अतिक्रमण कार्रवाई पर हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला, “बुलडोजर की ताकत से नहीं चलता लोकतंत्र”

राजस्थान की राजनीति में जयपुर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर नया विवाद…

2 hours ago

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, सोशल मीडिया पोस्ट में लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी का दौर लगातार तेज होता जा रहा है। उत्तर…

3 hours ago

बुलेट और 2 लाख दहेज में नहीं मिलने के कारण, बाराती-घराती में चले लात-घूंसे

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आंवला थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय…

4 hours ago

पीएम मोदी ने बनाया भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड, बोले-‘जनसेवा सबसे बड़ा धर्म…’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। वे संविधान…

6 hours ago

अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हार्दिक पंड्या बाहर, सामने आई ये वजह

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे…

7 hours ago