सेवा के 25 वर्षों की प्रेरक यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल बैठक में तय की रणनीति….

रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “सेवा और समर्पण के 25 वर्ष रू सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में सहभागिता की। बैठक में मंत्री श्री दयालदास बघेल, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, अभियान के संयोजक, सह-संयोजक एवं सदस्यों के साथ ‘सेवा की कहानी’ और ‘सेवा मेरा योगदान’ थीम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा, सुशासन और जनकल्याण की यात्रा देशवासियों के लिए प्रेरणादायी है। इस यात्रा के दौरान जनसेवा के माध्यम से समाज में आए सकारात्मक बदलावों और सेवा कार्यों की कहानियों को जन-जन तक पहुंचाना अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा की कहानी’ के माध्यम से सेवा और जनकल्याण से जुड़े प्रेरक अनुभवों को सामने लाया जाएगा, वहीं ‘सेवा मेरा योगदान’ के माध्यम से नागरिकों को सेवा कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा। सेवा और समर्पण की भावना को जनभागीदारी का स्वरूप देते हुए विकसित भारत-2047 के संकल्प को मजबूत करना अभियान की प्रमुख भावना है।
बैठक में दोनों थीम के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों, उनकी रूपरेखा, जनभागीदारी और प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही अभियान को व्यापक एवं प्रभावी स्वरूप देने के लिए सभी स्तरों पर समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।

News Desk

Recent Posts

तिलक वर्मा का बदला अंदाज, अब पहली गेंद से करेंगे अटैक; टीम इंडिया की नजरें 5-0 के क्लीन स्वीप पर

नई दिल्ली भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा का बल्लेबाजी क्रम बदलने के साथ…

15 hours ago

तिलक वर्मा का बदला अंदाज, अब पहली गेंद से करेंगे अटैक; टीम इंडिया की नजरें 5-0 के क्लीन स्वीप पर

नई दिल्ली भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा का बल्लेबाजी क्रम बदलने के साथ…

15 hours ago

रवींद्र जडेजा से छिना टेस्ट में नंबर-1 ऑलराउंडर का ताज, 1683 दिन बाद ICC रैंकिंग में बड़ा उलटफेर

 दुबई ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल) की जारी ताजा रैंकिंग में एक चीज सामने आई, जिसने…

15 hours ago

कर्नाटक SIR पर कांग्रेस मंत्री का बयान, बोले- मतदाता सूची से एक करोड़ नाम हटाने में नहीं हुई गड़बड़ी

 बेंगलुरु कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली ने वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR…

16 hours ago

HealthWealth Summit 2026: जेपी नड्डा बोले- अब इलाज के लिए गरीबों को घर-जमीन बेचने की मजबूरी नहीं

नई द‍िल्ली एक वक्त था जब घर में किसी को गंभीर बीमारी (जैसे कैंसर या…

16 hours ago

भारत ने जिम्बाब्वे का 3-0 से किया क्लीन स्वीप, स्मृति मंधाना-हरमनप्रीत के बीच हैंडशेक पर चर्चा

नई दिल्ली भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को विमेंस वनडे सीरीज के तीसरे एवं आखिरी मुकाबले…

16 hours ago