Categories: क्रिकेट

गौतम गंभीर को झटका, टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली
टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर को बड़ा झटका लगा है. भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

टेन डोशेट ने जुलाई 2024 में अपना पद संभाला था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड दौरे के बाद उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को अपने फैसले की जानकारी दे दी थी.

पूर्व नीदरलैंड्स कप्तान टेन डोशेट ने करीब दो साल तक भारतीय टीम के साथ काम किया. बताया जा रहा है कि उन्होंने परिवार के साथ अधिक समय बिताने के लिए यह फैसला लिया है. उनका आखिरी असाइनमेंट भारत का इंग्लैंड दौरा रहा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक टेन डोशेट अब एक बार फिर आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सपोर्ट स्टाफ से जुड़ सकते हैं, जहां उन्होंने पहले भी गौतम गंभीर के साथ काम किया था.

टेन डोशेट के जाने के बाद श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज और नए विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) से पहले भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ में बदलाव देखने को मिल सकता है.

फील्डिंग कोच टी. दिलीप का कार्यकाल भी समाप्त हो गया है. वह भारतीय टीम के आगामी श्रीलंका टेस्ट दौरे पर टीम के साथ नहीं जाएंगे. टी. दिलीप ने नवंबर 2021 में राहुल द्रविड़ के मुख्य कोच बनने के बाद भारतीय टीम के फील्डिंग कोच का पद संभाला था.

उनके कार्यकाल में टीम इंडिया की फील्डिंग में सुधार देखने को मिला और मैच के बाद दिए जाने वाले ‘बेस्ट फील्डर’ मेडल की पहल भी काफी लोकप्रिय रही.

रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे से पहले सपोर्ट स्टाफ की समीक्षा की है, जिसके बाद टी. दिलीप का कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया गया. फिलहाल बोर्ड ने दोनों के ही रिप्लेसमेंट का ऐलान अभी नहीं किया है.

Rupesh Jha

Recent Posts

VinFast की भारत के लिए खास तैयारी, दो नई कारें होंगी लॉन्च; कीमत 10 लाख से कम रहने की उम्मीद

 नई दिल्ली विनफास्ट (VinFast) भारतीय बाजार में अपनी स्ट्रैटजी को बदलती दिख रही है. रिपोर्ट्स…

46 minutes ago

8वें वेतन आयोग में बदलेगी ये खास स्कीम! केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और भत्तों पर पड़ेगा बड़ा असर

नई दिल्ली  केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गठित आठवां वेतन आयोग मॉडिफाइड एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन' (MACP)…

55 minutes ago

Bab-el-Mandeb पर हूतियों का कब्जा हुआ तो बढ़ेगा भारत का तेल संकट, 3000 KM दूर मंडरा रहा खतरा

 नई दिल्‍ली दुनिया भर में एनर्जी का संकट बढ़ता ही जा रहा है, क्‍योंकि होर्मुज…

1 hour ago

गधों ने कर दिया कमाल! 44 साल में रेगिस्तान को बना डाला हरा-भरा, लौट आई हरियाली

यरुशलम गधों को लेकर जितनी तरह का कहावतें प्रचलित हैं उनसे लगता है कि यह…

2 hours ago

राफेल और F-35 से भी तेज! भारत के ‘पक्के यार’ का बड़ा ऑफर, पाकिस्‍तान की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर ब्रिक्‍स समिट में हिस्‍सा लेने के लिए इन दिनों…

2 hours ago

8th Pay Commission में OPS की वापसी पर पेच, एक्सपर्ट्स ने बताया क्यों मुश्किल है पुरानी पेंशन बहाल करना

नईदिल्ली     8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) में सैलरी-पेंशन को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों की…

2 hours ago