Uncategorized

सोनीपत सड़क हादसे में पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता और ड्राइवर की मौत, गनमैन घायल

हरियाणा के सोनीपत जिले में एक बेहद दुखद सड़क हादसा हुआ, जिसमें पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेस नेता खुशबाज जाटान और उनके ड्राइवर परममिंदर की मौत हो गई। यह हादसा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर जखोली टोल के पास हुआ।

बताया जा रहा है कि खुशबाज जाटान की गाड़ी पंचर हो गई थी और वे हाईवे के किनारे उसे ठीक करवा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनके गनमैन करणवीर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

खुशबाज जाटान दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे। वे बठिंडा के तलवंडी साबों से साल 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके थे। हादसे के समय उनके साथ ड्राइवर परममिंदर और पंजाब पुलिस में तैनात सिपाही करणवीर थे। गनमैन करणवीर को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में पंचर करने वाले फुरकान नाम के शख्स को भी चोट आई है।

सोनीपत पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही खुशबाज जाटान के परिजन और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए। इस दुखद घटना से पंजाब कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई है।

कुंडली थाना प्रभारी सेठी मलिक ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थी और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और ट्रक चालक की पहचान की कोशिशें जारी हैं।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago