सुरक्षाबलों ने जम्मू के कोट बलवाल और श्रीनगर की सेंट्रेल जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन जेलों में आतकी हमले होने की इनपुट मिली है। बता दें कि, इन जेलों में कई बड़े आतंकी और ओवर ग्राउंड वर्कर बंद है। सूत्रों का कहना है कि इन जेलों में आतंकी हमला हो सकता है। खुफिया इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इन सभी जेलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
सूत्रों के अनुसार इनपुट मिलने के बाद रविवार को श्रीनगर में डीजी CISF ने सुरक्षा ग्रिड के कई बड़े अधिकारियों से मुलाकात की और समीक्षा करने के बाद जेलों की सुरक्षा बढ़ा दी। बता दें कि, बीते दिनों एनआईए ने पहलगाम आतंकी हमले में कथित संलिप्पता के लिए जम्मू जेल में बंद दो ओवर ग्राउंड वर्कर से पूछताछ की। ये दोनों ही अप्रैल 2023 से जेल में बंद है। वहीं, जांच अधिकारियों का मानना है कि, मुश्ताक और निसार को पहलगाम हमले के प्लान के बार में पहले से ही जानकारी थी।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…
लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…
राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…
पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…
हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…