Sambhal में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के इंतजाम, मस्जिद के बाहर नमाज की अनुमति नहीं

उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के बाद आज पहला जुम्मा है। इसी को देखते हुए पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर हैं। जिले में चप्‍पे-चप्‍पे पर सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। जुमे की नमाज को देखते हुए शहर को 18 हिस्सों में बांट मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। आठ कंपनी पीएसी, आरएएफ और मंगाई है। हिंसा के आरोपियों में शामिल सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और विधायक पुत्र सुहेल इकबाल समेत 159 लोगों को लाखों रुपये से मुचलका पाबंद किया गया है। शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिसकर्मी बॉडी कैमरों के साथ तैनात हैं। BNS की धारा 163 लागू है। वहीं, चार से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी है। इंटरनेट सेवा अस्थाई रूप से बंद है।

जामा मस्जिद के बाहर नमाज की अनुमति नहीं है। अधिकारियों की मानें तो केवल मस्जिद के अंदर इबादत की अनुमति है। एक अधिकारी के मुताबिक जामा मस्जिद के अंदर केवल स्थानीय लोगों को प्रवेश की अनुमति है। मस्जिद के सभी दरवाजों पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। आसपास के घरों की छतों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती है। 50 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, दूसरी और जामा मस्जिद प्रबंधन कमेटी ने सर्वे के जिला अदालत के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। शुक्रवार को ही मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना, संजय कुमार की पीठ के समक्ष शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई हो सकती है।

कोर्ट कमिश्नर शुक्रवार को शाही जामा मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट न्यायालय में पेश कर सकते हैं। कोर्ट ने रिपोर्ट देने के लिए 29 नवंबर तक का समय दिया था। जानकार मान रहे हैं कि सब कुछ ठीक रहा तो कोर्ट कमिश्नर रिपोर्ट पेश कर देंगे। गौरतलब है कि संभल के शाही जामा मस्जिद को लेकर हिंदू पक्ष दावा कर रहा है कि यहां पहले हरिहर मंदिर था। इसको लेकर कोर्ट ने सर्वे के आदेश दिए थे। बीते रविवार सुबह सात बजे मस्जिद का सर्वे शुरू हुआ। सर्वे का काम लगभग दो घंटे में पूरा हुआ। इसी बीच, मस्जिद के बाहर भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ की ओर से पुलिस पर पथराव होने लगा।कुछ उपद्रवियों ने फायरिंग करते हुए सड़क पर आगजनी की। ऐसे में पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। हिंसा में 4 लोगों की मौत और 20 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे।

 

admin

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

11 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

12 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

12 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

15 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

15 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

16 hours ago