Uncategorized

संभल की जामा मस्जिद की होगी रंगाई-पुताई, हिंदू संगठनों ने जताया ऐतराज

उत्तर प्रदेश की शाही जामा मस्जिद की पुताई कराई जाएगी। हाई कोर्ट ने एएसआई को इस संबंध में बड़ा आदेश जारी किया है। हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि एएसआई मस्जिद की निरीक्षण करे। एएसआई की ओर से तीन सदस्यीय कमिटी बनाने का निर्देश दिया गया है। कमिटी की निगरानी में रंगाई-पुताई का कार्य कराया जाएगा।

मस्जिद कमिटी ने की थी रंगाई-पुताई की मांग

बता दें कि मस्जिद कमिटी की ओर से रंगाई-पुताई और सफाई कराए जाने की मांग की गई थी। मस्जिद कमिटी की मांग थी कि रमजान का महीना शुरू होने से पहले पूरे क्षेत्र को साफ कराया जाए। मस्जिद की पुताई हो। इसको लेकर मस्जिद कमिटी की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इस पर अब फैसला आया है कि मस्जिद की सफाई और रंगाई-पुताई का कार्य किया जा सकता है।

संभल जामा मस्जिद पर एएसआई जल्द लेगी फैसला

माना जा रहा है कि एएसआई की ओर से गुरुवार शाम तक इस संबंध में फैसला ले लिया जाएगा। इसके बाद शुक्रवार को इस मामले में रंगाई-पुताई के कार्य को शुरू करने की तारीख के संबंध में ऐलान किया जा सकता है।

रंगाई-पुताई पर हिंदू संगठनों को ऐतराज

संभल की शाही जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई वाली मांग पर हिंदू पक्ष के लोगों ने ऐतराज जताया है। उनका आरोप है कि रंगाई-पुताई के नाम फिर से दंगा भड़काने की प्लानिंग की जा रही है। बता दें कि मस्जिद कमेटी हाईकोर्ट पहुंच गई थी। हिंदू संगठन सनातन सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि रंगाई-पुताई शुरू हुई तो आगे विवाद बढ़ेगा, क्या इसकी जिम्मेदारी ASI लेगा। मस्जिद में काम शुरू करना बहाना है, मकसद कुछ और है।

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीओ अनुज चौधरी को सौंपा

बुधवार रात को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालते हुए और हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि ‘यदि हुई लड़ाई तो आगे भी होगी लड़ाई, सफाई-पुताई के नाम पर दंगे की है तैयारी, क्या ASI लेगा इसकी जिम्मेदारी…’ हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने अनुमति मांगे जाने का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीओ अनुज चौधरी को सौंपा है।

Rupesh Jha

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

6 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

7 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

7 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

10 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

11 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

11 hours ago