Uncategorized

सलमान खान को फिर मिली धमकी, ‘बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल होगा

बॉलीवुड के सुपरस्टार और भाईजन यानि की सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर से धमकी दी है। बाबा सिद्दिकी की हत्या के बाद ये मामला और भी गंभीर होता दिख रहा है। अब इस बीच मुंबई पुलिस को सलमान खान के नाम का धमकी भरा मैसेज मिला है। बाबा सिद्दिकी की हत्या के बाद से सलमान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताया है और यह धमकी भरा मैसे मुंबई की ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर मिला है। बता दें कि, इस धमकी में सलमान खान की लॉरेंस बिश्नोई के साथ लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी को खत्म करने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की गई है।

बता दें कि, इस मैसेज में ये भी लिखा है कि, “ इसको हल्के में न लें, वरना सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा’ अब इस मामले की जांच मुंबई पुलिस ने शुरू कर दी है।

वहीं, मुंबई पुलिस ने सलमान खान की हत्या की साजिश रचने के मामले में एक शूटर को हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार किया था जिसका नाम सुक्खा है। वह बिश्नोई गैंग का शॉर्प शूटर है और उसे नवी मुंबई लाया गया है।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago