Uncategorized

लॉरेंस बिश्नोंई के नाम से सलमान खान को फिर से मिली धमकी

अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर से लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी मिली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह धमकी भरा मैसेज मुंबई पुलिस की ट्रैफिक कंट्रोल सेल को मिला है। पुलिस ने आगे बताया कि, ट्रैफिक कंट्रोल सेल को भेजे गए मैसेज में लिखा है कि, कि ‘लॉरेंस बिश्नोई का भाई बोल रहा है और अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं तो उन्हें हमारे मंदिर में जाकर माफी मांगनी चाहिए या 5 करोड़ रुपये देने चाहिए। ऐसा न करने पर जान से मार देंगे, हमारी गैंग आज भी सक्रिय है।’

पुलिस ने आगे कहा कि कि यह धमकी भरा मैसेज की जानकारी उन्हें कल (सोमवार) को मिली, जब आधी रात को ट्रैफिक कंट्रोल रूम में काम करने वाले अधिकारी ने यह पढ़ा। पुलिस फिलहाल धमकी देने वाले शख्स की तलाश कर रही है।

आपको बता दें कि, कुछ दिन पहले भी सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। वहीं, इस मामले में पुलिस ने नोएडा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। वर्ली पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुंबई पुलिस के ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर पर कई व्हाट्सएप संदेश भेज बॉलीवुड सुपरस्टार से 2 करोड़ रुपये की मांग करने का मामला दर्ज किया था।

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

1 hour ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

2 hours ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

8 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

8 hours ago