Uncategorized

बांग्लादेश में संत की गिरफ्तारी से मचा बवाल, जानिए क्या है पूरा मामला ?

बांग्लादेश में इस्कॉन के संत चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की गिरफ्तारी ने देश में भारी विवाद पैदा कर दिया है। चिन्मय कृष्ण दास, जिन्हें धार्मिक प्रवक्ता और सनातन जागरण मंच के नेता के तौर पर जाना जाता है, उनको देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये घटना बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रही हिंसा और उत्पीड़न के बीच सामने आई है। उनके समर्थकों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं, जबकि भारत सरकार ने भी इस मामले पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

चंदन कुमार धर, जिनका धार्मिक नाम चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी हैं, सनातन जागरण मंच के प्रवक्ता और चटगांव इस्कॉन के प्रमुख सदस्य हैं। उन्होंने बांग्लादेश में हालिया हिंसा के बीच हिंदू समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाई थी। 5 अगस्त 2024 को बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों और घरों पर हमले हुए थे, जिसके बाद चिन्मय कृष्ण दास ने हिंसा के खिलाफ विरोध शुरू किया। उन्हें ‘शिशु वक्ता’ के रूप में जाना जाता है, क्योंकि वो अपने धार्मिक भाषणों में खासे प्रभावशाली माने जाते थे।

बांग्लादेश में अगस्त से शुरू हुई हिंसा के बाद, चिन्मय कृष्ण दास और उनके अनुयायी इस्कॉन के अन्य सदस्यों ने हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा के खिलाफ अभियान छेड़ दिया था। हिंसा के दौरान कई हिंदू घरों और मंदिरों को तोड़ा गया और सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। इसके जवाब में, चिन्मय कृष्ण दास ने ‘सनातन जागरण मंच’ की स्थापना की और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए सरकार पर लगातार दबाव डाला।

 

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

1 hour ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

1 hour ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

7 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

8 hours ago